फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   crime patrol will be broadcast on star plus

अब सोनी की जगह इस चैनल पर आएगा क्राइम पेट्रोल

Tue, 06 Sep 2016 08:52 AM IST
अमित कर्ण। अमर उजाला, मुंबई।
अमित कर्ण। अमर उजाला, मुंबई। Updated Tue, 06 Sep 2016 08:52 AM IST
विज्ञापन
crime patrol will be broadcast on star plus

फिल्म निर्माताओं की उथल-पुथल जैसी हालत टीवी चैनलों की भी है। सिर्फ पारिवारिक और साफ-सुथरे शो से अब तक लैस रहे स्टार प्लस अपने रंग-रूप में तब्दीली लाने को तैयार है। वह क्राइम जॉनर के टेली शो को भी अपने मंच पर जगह दे रहा है। अक्टूबर से उसके प्राइम टाइम पर क्राइम रिपोर्टर नाम का एक शो शुरू होगा। जुर्म की सच्ची घटनाओं का नाट्य रूपांतरण शो में दिखाया जाएगा। शो के पायलट एपिसोड भी तैयार हो चुके हैं। उनसे जुड़े लोगों ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन

अब सोनी की जगह इस चैनल पर आएगा क्राइम पेट्रोल

crime patrol will be broadcast on star plus

बीते साल से थी सुगबुगाहट  

क्राइम रिपोर्टर के निर्माता-निर्देशक सुब्रमनियन एस अय्यर हैं, जिन्होंने सोनी टीवी को टीआरपी बटोरने वाला शो क्राइम पेट्रोल दिया था। पिछले साल तक दोनों के संबंध अच्छे थे, लेकिन अंशुमान सिन्हा के सोनी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट बनने की तल्खी का आगाज हुआ। अंशुमान सिन्हा ने आते ही क्राइम पेट्रोल को हफ्ते में दो दिन की जगह हफ्ते में छह दिन प्रसारित करने का फैसला किया। इसके चलते क्राइम पेट्रोल के निर्माण का जिम्मा सुब्रमनियन एस अय्यर के अलावा बाकी निर्माताओं को भी मिला। इससे सुब्रमनियन आहत हुए। उन्होंने चैनल के उस ऐलान के अगले ही दिन चैनल के लिए शो न बनाने का बड़ा फैसला ले लिया। चैनल ने उन्हें मना कर वह कदम वापस लेने पर राजी कर लिया, पर गांठ पड़ चुकी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अब सोनी की जगह इस चैनल पर आएगा क्राइम पेट्रोल

crime patrol will be broadcast on star plus

स्टार प्लस ने उठाया फायदा 

निर्माता-चैनल के टूटे रिश्ते का फायदा स्टार प्लस ने उठाया। उसने सुब्रमनियन एस अय्यर से अपने लिए शो बनाने को कहा। वह भी ऊंची कीमत पर। सुब्रमनियन मान गए और अब अक्टूबर से क्राइम पेट्रोल ऑन एयर होगा। निर्माता-चैनल की लड़ाई हाल के दिनों में बढ़ी है। इससे पहले कलर्स और कपिल शर्मा के बीच तकरार हुई थी तो सोनी टीवी ने कपिल शर्मा को अपने चैनल पर कार्यक्रम पेश करने का न्यौता दे दिया था। आज इसी शो की वजह से टीआरपी की जंग में सोनी बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed