फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Crime Branch busted prostitution racket at a five star hotel TV actress was arrested

मुंबई: पांच सितारा होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट, क्राइम ब्रांच को मौके पर मिली एक अभिनेत्री और मॉडल

Sat, 21 Aug 2021 10:59 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 21 Aug 2021 10:59 AM IST
विज्ञापन
Crime Branch busted prostitution racket at a five star hotel TV actress was arrested
सेक्स रैकेट - फोटो : सोशल मीडिया

मुंबई क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार को एक 5 स्टार होटल में छापा मारकर सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया। यहां से एक टीवी एक्ट्रेस और एक मॉडल को छुड़ाया गया। साथ ही एक टीवी एक्ट्रेस को अरेस्ट किया गया है। मुंबई क्राइम ब्रांच को जुहू के एक पांच सितारा होटल में हाई-प्रोफाइल वेश्यावृत्ति रैकेट चलने की टिप मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने रेड की और सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया।

विज्ञापन


दो घंटे के लिए चार्ज करती थी दो लाख
क्राइम ब्रांच के अधिकारियों के मुताबिक इस टीवी एक्ट्रेस ने अपने रैकेट में टीवी एक्टर्स और मॉडल्स को शामिल किया हुआ था। वहीं इस दौरान दो अन्य अभिनेत्रियों को छुड़ाया भी गया। ये अभिनेत्री दो घंटे के लिए दो लाख रुपये चार्ज करती थी। जांच टीम ने इस पूरे मामले में ईशा खान नाम की एक महिला को गिरफ्तार किया है, जो यह सेक्स रैकेट चलाया करती थी।
विज्ञापन


कस्टमर बन किया गया पर्दाफाश
जानकारी के मुताबिक रेड के दौरान जिन मॉडल और अभिनेत्री को बचाया गया है वो एक प्रॉमिनेंट एंटरटेनमेंट चैनल के साथ काम कर चुकी है। क्राइम ब्रांच की टीम ने ग्राहक बनकर इस धंधे का पर्दाफाश किया है। क्राइम ब्रांच की टीम ने इन लोगों से कहा कि मेरे और मेरे दोस्त को टॉप मॉडल्स चाहिए तो ईशा खान ने कई लड़कियों की तस्वीरें भेजीं। क्राइम ब्रांच की टीम ने उनमें से दो लड़कियों के फोटो सेलेक्ट किए। इनमें से एक टॉप मॉडल है जिसने कई विज्ञापनों में काम किया है और दूसरी ने कई टीवी धारावाहिकों में काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद जुहू का फाइव स्टार होटल बुक कराया गया और गुरुवार की रात जैसे ही महिला दलाल (ईशा खान) मॉडल और अभिनेत्री को लेकर उस होटल के बाहर पहुंची, क्राइम ब्रांच टीम ने उन्हें अपनी गिरफ्त में ले लिया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed