फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Controversy: Prakash Raj reacted to Jai Bhims slap scene said there is no point in reacting to the fundamentalists

विवाद: जय भीम के थप्पड़ वाले सीन पर प्रकाश राज ने दी प्रतिक्रिया, कहा- कट्टरपंथियों पर रिएक्ट करने का कोई मतलब नहीं

Sat, 06 Nov 2021 10:50 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sat, 06 Nov 2021 10:50 PM IST
सार

हाल ही में OTT पर रिलीज हुई फिल्म जय भीम अपनी रिलीज के बाद से ही विवादों में घिर गई है।

विज्ञापन
Controversy: Prakash Raj reacted to Jai Bhims slap scene said there is no point in reacting to the fundamentalists
प्रकाश राज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हाल ही में OTT पर रिलीज हुई फिल्म जय भीम अपनी रिलीज के बाद से ही विवादों में घिर गई। फिल्म में दर्शाए एक सीन को लेकर संबंधित वर्ग के लोगों ने आपत्ति जताई थी। दरअसल, फिल्म में प्रकाश राज द्वारा हिंदी बोलने पर एक व्यक्ति को थप्पड़ मारने के बाद से ही वह विवाद में फंस गए थे। कई लोगों को लगा कि यह विशेष दृश्य हिंदी भाषी लोगों के खिलाफ है।

विज्ञापन


ऐसे में अब इस विवाद के बाद पहली बार प्रकाश राज ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को जय भीम के सीन से दिक्कत है, मैंने उनके एजेंडे को बेनकाब कर दिया है।

विज्ञापन

Controversy: Prakash Raj reacted to Jai Bhims slap scene said there is no point in reacting to the fundamentalists
प्रकाश राज - फोटो : सोशल मीडिया

इस बारे में एक इंटरव्यू में प्रकाश राज ने कहा, "जय भीम जैसी फिल्म देखने के बाद, दर्शकों को आदिवासी लोगों की पीड़ा नहीं देखी, उन्हें अन्याय के बारे में नहीं दिखा और न ही उन्होंने उनकी समस्या महसूस की। लेकिन, उन्होंने सिर्फ फिल्म में थप्पड़ देखा। उन्हें बस इतना ही समझ में आया। यह उनके एजेंडे को उजागर करता है। 

Controversy: Prakash Raj reacted to Jai Bhims slap scene said there is no point in reacting to the fundamentalists
प्रकाश राज - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, फिल्म के उस सीन के बारे में बात करते हुए अभिनेता ने कहा कि, "उदाहरण के लिए हिंदी पर साउथ इंडियन्स का गुस्सा उन पर थोपा जा रहा है। उन्होंने कहा कि एक पुलिस अधिकारी जो किसी मामले की जांच कर रहे हैं, वह कैसे प्रतिक्रिया करेगा जब वह जानता है कि स्थानीय भाषा जानने वाला व्यक्ति हिंदी बोलना चुनता है। हिंदी में पूछताछ को चकमा देने के लिए? इसका डॉक्यूमेंटेशन किया जाना है, है ना? फिल्म 1990 के दशक में सेट की गई है। अगर उस कैरेक्टर पर हिंदी थोपी जाती, तो वह इस तरह से रिएक्ट करता। इसलिए भी कि मेरा भी यही सोचना है और मैं उस सोच पर कायम हूं।"

विज्ञापन

Controversy: Prakash Raj reacted to Jai Bhims slap scene said there is no point in reacting to the fundamentalists
प्रकाश राज - फोटो : सोशल मीडिया

प्रकाश राज के मुताबिक ऐसे विवादों पर रिएक्ट करने का कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को थप्पड़ वाले सीन ने परेशान कर दिया है, क्योंकि स्क्रीन पर प्रकाश राज था। ऐसे लोग अब से ज्यादा नग्न दिखाई देते हैं, क्योंकि उनकी सोच सामने आ गई है। अगर आदिवासी लोगों का दर्द उन्हें नहीं हिला पाया तो, ऐसे कट्टरपंथियों पर प्रतिक्रिया करने का कोई मतलब नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed