फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   comedian Krushna Abhishek sister Arti Singh talks about Mama Govinda says he helped them in tough time

Krushna Abhishek & Govinda: चीची मामा के अहसानमंद हैं कृष्णा अभिषेक-आरती सिंह, बोले- मां के जाने के बाद...

Wed, 24 Aug 2022 07:57 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 24 Aug 2022 07:57 PM IST
सार

कृष्णा अभिषेक और गोविंदा के बीच के रिश्ते अब पहले जैसे मधुर नहीं हैं। मगर, एक वक्त पर गोविंदा ने अपने भांजे कृष्णा और भांजी आरती की खूब मदद की थी। एक बातचीत के दौरान कृष्णा और आरती ने इस पर खुलकर बात की है।

विज्ञापन
comedian Krushna Abhishek sister Arti Singh talks about Mama Govinda says he helped them in tough time
Krushna Abhishek-Arti Singh-Govinda - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अपनी कॉमेडी के लिए मशहूर कृष्णा अभिषेक और उनकी बहन आरती सिंह के रिश्ते आज की तारीख में भले ही अपने मामा गोविंदा से बहुत अच्छे नहीं हैं। मगर, एक वक्त ऐसा था, जब गोविंदा इन दोनों की जिंदगी के लिए सबसे बड़ा सहारा बने थे। हाल ही में एक बातचीत के दौरान खुद कृष्णा और आरती ने यह बात कही है। हाल ही में कृष्णा और आरती ने कहा कि जब वे बड़े हो रहे थे तो उनके पास पैसे नहीं थे। तब उन्हें अपना घर बेचना पड़ा था। ऐसे मुश्किल वक्त में एक्टर गोविंदा ही उनकी आर्थिक मदद करते थे।

विज्ञापन

मुश्किलों से जूझना पड़ा
बता दें कि कृष्णा और आरती गोविंदा की बहन के बच्चे हैं। दोनों लखनऊ में पले-बढ़े हैं। उस वक्त गोविंदा एक बड़े स्टार बन चुके थे। मामा की तरह स्टार बनने का सपना लेकर कृष्णा अभिषेक भी मुंबई रवाना हो गए। वहीं, कुछ साल बाद आरती भी मायानगरी के लिए रवाना हुईं। इस दौरान दोनों को कई तरह की मुश्किलों से जूझना पड़ा। हाल ही में एक मीडिया बातचीत के दौरान दोनों ने इस पर बात की।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेचना पड़ा था घर
आरती और कृष्णा अभिषेक ने कहा कि उन्हें आर्थिक रूप से काफी मुश्किलें झेलनी पड़ीं। आरती ने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा, 'हमारी मां गुजर गई थीं। ऐसे में डैडी ने हमारा पालन-पोषण किया। उनके पास काम करने तक का वक्त नहीं होता था। जुहू में हमारा घर था। हमें वह बेचना पड़ा और फिर हम वन-रूम सेट में शिफ्ट हो गए। डैडी ने घर चलाने में वह रकम इस्तेमाल की।'

विज्ञापन

महीने का खर्च देते थे चीची मामा
वहीं कृष्णा ने कहा कि उस वक्त मामा गोविंद उन्हें 2000 रूपये हर महीने दिया करते थे। गोविंदा ने कहा, 'मैं उस वक्त कॉलेज में था। आरती\ में स्कूल में थी। वह आरती को भी पैसे दिया करते थे। उन्होंने हमें बहुत सपोर्ट किया है।' आरती ने बताया, 'चीची मामा ने हमारे स्कूल की फीस भरने से लेकर महीने के खर्चे तक हर तरह से मदद की।'  कृष्णा ने इस बात पर भी हैरानी जताई कि सुपरस्टार होने के बावजूद मामा वक्त निकाल लेते थे और सभी की समस्याओं को हल करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed