Coat Trailer: संजय मिश्रा की एक और धमाकेदार फिल्म रिलीज को तैयार, इस दिन आएगा विवान शाह संग बनी मूवी का ट्रेलर
फिल्म 'कोट' का निर्देशन अक्षय दित्ती ने किया है। संजय मिश्रा और विवान शाह इसमें मुख्य भूमिकाओं में देखने को मिलेंगे। हाल ही में फिल्म के निर्देशकों ने 'कोट' की रिलीज तारीख की घोषणा करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट जारी किया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश और बिहार की कहानी तलाशने के लिए इन दिनों हिंदी सिनेमा के तमाम निर्माता दिन रात एक किए हैं। इसका दायरा थोड़ा और बढ़ाकर अब इसमें उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान आदि राज्य भी जोड़े जा रहे हैं। फिल्मी भाषा में इसे मुंबई में कहते हैं, हिंदी हार्टलैंड। और, इसी हिंदी हार्टलैंड के किसी सुपरसितारे से कम नहीं हैं जानदार और शानदार अभिनेता संजय मिश्रा। संजय मिश्रा की नई फिल्म 'कोट' अगले महीने रिलीज होने जा रही है। फिल्म का ट्रेलर भी बनकर तैयार हो गया है।
फिल्म 'कोट' का निर्देशन अक्षय दित्ती ने किया है। संजय मिश्रा और विवान शाह इसमें मुख्य भूमिकाओं में देखने को मिलेंगे। हाल ही में फिल्म के निर्देशकों ने 'कोट' की रिलीज तारीख की घोषणा करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट जारी किया है। यह फिल्म 26 मई 2023 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Blind: शोम मखीजा की फिल्म 'ब्लाइंड' का फर्स्ट लुक रिलीज, पर्दे पर कॉप बन धमाकेदार वापसी करेंगी सोनम कपूर
फिल्म 'कोट' बिहार के एक छोटे से गांव के लड़के की कहानी है जिसका नाम माधव है। माधव दलित समुदाय का लड़का है जिसके पिता सुअर पलते हैं। लेकिन माधव के सपने बहुत बड़े हैं। उसके बड़े सपने तब और बढ़ जाते हैं जब उसके गांव में कुछ अप्रवासी भारतीय आते हैं। इसी बीच माधव को प्यार भी हो जाता है। क्या माधव का सपना सच होता है? इसी सवाल का जवाब तलाशने की कोशिश है फिल्म 'कोट'।
निर्माता, लेखक कुमार अभिषेक फिल्म 'कोट' के बारे में बात चलने पर बताते हैं, 'यह बिहार के एक युवक के सपने की कहानी है। मैं उम्मीद करता हूं कि देश के लोग बिहार के छोटे से गांव के लड़के के इस सपने के बारे में जानना चाहेंगे। मुझे उम्मीद है कि इस फिल्म को दर्शकों का प्यार सपोर्ट मिलेगा'। इस फिल्म का ट्रेलर 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती के दिन जारी किया जाएगा।’
Aahana Kumra: आहना कुमरा का बॉलीवुड कैंप्स पर एक और खुलासा, बोलीं- उनका हिस्सा न होने पर नहीं मिला दो साल काम
फिल्म 'कोट' में संजय मिश्रा के साथ विवान शाह, सोनल झा, पूजा पांडे, बादल राजपूत, हर्षिता पांडे, नवीन प्रकाश, अभिषेक चौहान, आकांक्षा श्रीवास्तव, रागिनी कश्यप और गगन गुप्ता भी दमदार भूमिकाएं निभा रहे हैं। फिल्म के रशेज की मुंबई में काफी तारीफ हो रही है। ट्रेलर रिलीज के लिए शुक्रवार का दिन तय हो चुका है। इसी दिन फिल्म के सितारे मीडिया से भी गुफ्तगू करेंगे।