Class: 'क्लास' का ट्रेलर रिलीज, नेटफ्लिक्स पर जल्द देखने को मिलेगा स्पेनिश 'एलीट' का रीमेक
नेटफ्लिक्स पर स्पेनिश सीरीज एलीट की रीमेक क्लास का ट्रेलर आउट हो गया है। यह सीरीज फरवरी के महीने में नेटफ्लिक्स पर देखने को मिलेगी। इसके ट्रेलर लॉन्च पर निर्माता असीम आहलूवालिया बेहद एक्साईटेड नजर आए।
विस्तार
नेटफ्लिक्स इंडिया जल्द ही भारत में स्कूल और स्टूडेंट्स के इर्द-गिर्द घूमती एक सीरीज 'क्लास' रिलीज करने जा रहा है। यह सीरीज उस उम्र की है जब एक स्टूडेंट में कई बदलाव देखने को मिलते हैं। उनकी भावनाओं और विचारों में उथल पुथल होती है। दरअसल, वर्ल्ड लेवल पर हिट स्पेनिश सीरीज 'एलीट' की रीमेक 'क्लास' जल्द ही नेटफ्लिक्स पर आने वाली है। 'क्लास' लोगों को एक आकर्षक, बदलाव और आने वाली उम्र के थ्रिल के सभी अनुभव देगी। आज इसका ट्रेलर रिलीज किया गया है।
युवा कलाकारों की टीम है शामिल
ट्रेलर में सभी कलाकारों की झलक देखने को मिली है, जिसमें सभी युवा कलाकार एक अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। 'क्लास' में गुरफतेह पीरजादा, अंजलि शिवरामन, आयशा कांगा, चयन चोपड़ा, चिंतन रच्छ, कवायल सिंह, मध्यमा सहगल, मोसेस कौल, नैना भान, पीयूष खाती और जेन शॉ शामिल हैं।
यह भी पढ़ें- Aishwarya Rai Bachchan: मुश्किल में फंसीं ऐश्वर्या राय, कोर्ट ने इस मामले में जारी किया नोटिस
निर्माता असीम आहलूवालिया दिखे एक्साइटेड
ट्रेलर लॉन्च को लेकर निर्माता असीम आहलूवालिया बेहद एक्साइटेड दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि इस तरह के शो को बनाना काफी मुश्किल भरा काम होता है, जिसे वैश्विक स्तर पर काफी प्यार मिला है। बस इसी कारण से मैं इसकी सिनेमेटिक भाषा पर फिर से काम करना चाहता हूं। इसके बाद इसे दिल्ली में स्थापित करना चाहता हूं। मैं कुछ रियल और इंटेंस बनाने का इच्छुक था, कुछ ऐसा जो कि टीनएजर की भावनाओं को दिखाता हो। इसके लिए मैं क्लासेस भी एक्सप्लोर करना चाहता था, जिसे हम रोजाना करते हैं। लेकिन शायद बहुत कम ही ऐसा कुछ स्क्रीन पर दिखाया गया हो।
यह भी पढ़ें-Pathaan: शाहरुख खान ने परिवार के लिए रखी 'पठान' की स्पेशल स्क्रीनिंग, मुस्कुराते हुए बाहर आए सुहाना और आर्यन
निर्माता बोले- भारत में पहले नहीं देखी गई ऐसे सीरीज
उन्होंने आगे कहा कि हमारे पास ऐसी टीम है जिन्होंने खूब मेहनत की है। बल्कि सभी लोग स्क्रीन पर बहुत शानदार रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह कहना बिल्कुल सही होगा कि यह सीरीज भारत में पहले देखी गई किसी भी सीरीज से एकदम अलग है। वहीं, सीरीज की कहानी की बात करें तो इसे दिल्ली में सेट किया गया है। जहां एक हाई फाई प्राइवेट स्कूल में आर्थिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि के तीन स्टूडेंट्स दाखिला लेते हैं। स्कूल में अमीर परिवारों के कुछ बिगड़े हुए बच्चे भी पढ़ते हैं। नए स्टूडेंट्स के साथ इनकी समीकरण, कुछ राज और घटनाक्रम के बाद एक खून हो जाता है, जो कहानी को नया मोड़ देता है। यह सीरीज 3 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जाएगी।