फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Chunkey Pandey Mother Snehlata Pandey Passed Away

चंकी पांडे की मां का निधन: सितारे दे रहे श्रद्धांजलि

Sat, 10 Jul 2021 04:39 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sat, 10 Jul 2021 04:39 PM IST
सार

  • बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता चंकी पांडे की मां और अनन्या पांडे की दादी स्नेहलता पांडे का निधन हो गया है।
  • स्नेहलता पांडे की मौत के कारण की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन
Chunkey Pandey Mother Snehlata Pandey Passed Away
मां के साथ चंकी पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मनोरंजन जगत से एक और दुखद खबर सामने आ रही है। अभिनेता चंकी पांडे (Chunky Pandey) की मां स्नेहलता पांडे का निधन हो गया है। हालांकि, निधन की वजह अभी तक सामने नहीं आई है। इस बीच तमाम फिल्मी सितारे स्नेहलता के मुंबई के बांद्रा स्थित घर पर पहुंचने लगे हैं। हाल ही में ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार (Dilip Kumar) ने भी 98 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया था।

विज्ञापन


चंकी पांडे और भावना पांडे के करीबियों में शामिल एक्टर समीर सोनी और एक्ट्रेस नीलम उनके घर पहुंचे हैं। इसके अलावा Deanne Panday भी मौके पर पहुंची हैं। अनन्या पांडे अपनी दादी स्नेहलता पांडे के निधन से काफी दुखी हैं और जब वह उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंची तो अपने आंसू रोक नहीं पाईं। अनन्या पांडे दादी के जाने से काफी टूट गई हैं। वहीं, उनके पिता चंकी पांडे अपनी मां के काफी करीब थे और उन्हें गहरा सदमा लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed