Vishwambhara: चिरंजीवी ने गर्मजोशी से 'विश्वंभरा' की टीम में किया तृषा का स्वागत, अभिनेत्री ने भी जताया आभार
मेगास्टार चिरंजीवी ने 'विश्वंभरा' की टीम में अभिनेत्री तृषा का स्वागत किया। दोनों ने निर्देशक मल्लीदी वशिष्ठ की फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है।
विस्तार
अभिनेत्री तृषा को आखिरी बार तमिल फिल्म 'लियो' में विजय के साथ देखा गया था। अब वे टॉलीवुड फिल्म उद्योग में अपनी वापसी के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अभिनेत्री मल्लीदी वशिष्ठ द्वारा निर्देशित चिरंजीवी की अगली फिल्म 'विश्वंभरा' में उनके साथ मुख्य भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं। चिरंजीवी ने पांच फरवरी को फिल्म के सेट पर तृषा का स्वागत किया। अभिनेता द्वारा अभिनेत्री को गुलदस्ता भेंट करने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
चिरंजीवी ने क्या तृषा का स्वागत
जब चिरंजीवी फिल्म सेट पर गए तो उन्होंने तृषा को गर्मजोशी से गले भी लगाया। फिल्म का पहला शेड्यूल हाल ही में शुरू हुआ है और अब यह तेजी से आगे बढ़ रहा है। तृषा ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर खुलासा किया था कि वे चार फरवरी को 'विश्वंभरा' की टीम में शामिल हुईं। अब उसके एक दिन बाद यानी आज सोमवार को चिरंजीवी ने सोशल मीडिया पर तृषा का स्वागत करने के लिए एक फोटो और एक वीडियो साझा किया।
Guess this is what homecoming feels like😇❤️🧿
— Trish (@trishtrashers) February 5, 2024
When magic and nature’s wonder take centre stage👑 #Vishwambhara pic.twitter.com/Ca62nl2Gry
VD 18: वरुण धवन की आगामी फिल्म 'वीडी18' के शीर्षक से उठा पर्दा, सामने आया नया नाम
तृषा ने जाहिर की खुशी
वीडियो को साझा करते हुए चिरंजीवी ने कैप्शन में लिखा, 'द गॉर्जियस तृषा विश्वंभरा में आपका स्वागत है।' वहीं उनके पोस्ट का जवाब देते हुए अभिनेत्री तृषा ने लिखा, 18 साल बाद एकमात्र मेगास्टार के साथ फिर से जुड़ना कितना सम्मान की बात है। गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए चिरू सर को बहुत-बहुत धन्यवाद।'
What an honour it is to reunite with the one and only MEGASTAR after 18 years.Thank you so much for the warmest welcome Chiru sir❤️@KChiruTweets https://t.co/PSrJ4O7LEW
— Trish (@trishtrashers) February 5, 2024
Grammy Award 2024: ग्रैमी सम्मान पाकर खुश हैं ये भारतीय कलाकार, अवॉर्ड को बताया भारत की उपलब्धि
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
मल्लीदी वशिष्ठ द्वारा लिखित और निर्देशित 'विश्वंभरा' एक सामाजिक फैंटसी फिल्म है, जिसमें चिरंजीवी और तृषा मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म संक्रांति से पहले 10 जनवरी, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'विश्वंभरा' का निर्माण यूवी क्रिएशन्स द्वारा 250 करोड़ रुपये से अधिक के भारी बजट पर किया गया है। संवाद साई माधव बुर्रा द्वारा लिखे गए हैं। फिल्म में संगीत एमएम कीरावानी ने दिया है। सिनेमैटोग्राफर छोटा के नायडू और संपादक कोटागिरी वेंकटेश्वर राव और संतोष कमारेड्डी टीम का हिस्सा हैं।
Crakk: 'क्रैक' के नए पोस्टर में अर्जुन रामपाल से भिड़ते नजर आए विद्युत जामवाल, फिल्म के ट्रेलर पर भी आया अपडेट