फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Chinmayi Sripada Expresses Anger Over The Twisha Sharma Case Saying Society Treats Daughters As Commodities

ट्विशा शर्मा केस पर चिन्मयी श्रीपदा का फूटा गुस्सा, दिया कड़ा रिएक्शन; बोलीं- ‘बेटियों को सामान समझता है समाज’

Tue, 19 May 2026 10:03 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Tue, 19 May 2026 10:03 PM IST
सार

Chinmayi Sripaada on Twisha Sharma Case: चिन्मयी श्रीपदा ने हाल ही में भोपाल दहेज मामले पर अपना रिएक्शन दिया है। यह मामला भोपाल की रहने वाली ट्विशा शर्मा की मौत से जुड़ा है, जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है।

विज्ञापन
Chinmayi Sripada Expresses Anger Over The Twisha Sharma Case Saying Society Treats Daughters As Commodities
चिन्मयी श्रीपदा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

33 साल की ट्विशा शर्मा नोएडा की रहने वाली थीं। उन्होंने दिसंबर 2025 में भोपाल निवासी समरथ सिंह से शादी की थी। 12 मई को उनका शव भोपाल के कटारा हिल्स स्थित ससुराल में फंदे से लटका मिला। परिवार ने ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना और मानसिक उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन

पति पर दहेज हत्या और उत्पीड़न का केस दर्ज
मामले में पुलिस ने ट्विशा के पति समरथ सिंह और उनकी मां गिरिबाला सिंह के खिलाफ दहेज हत्या और उत्पीड़न का केस दर्ज किया है। गिरिबाला सिंह रिटायर्ड एडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज (ADJ) रह चुकी हैं। पुलिस ने जांच के लिए एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) भी बनाई है।

विज्ञापन

Chinmayi Sripada Expresses Anger Over The Twisha Sharma Case Saying Society Treats Daughters As Commodities
ट्विशा शर्मा केस - फोटो : सोशल मीडिया

लड़की ससुराल में मर जाए, वही सम्मान माना जाता है
इस घटना पर रिएक्शन देते हुए चिन्मयी श्रीपादा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘ट्विशा की मौत इस बात का सबूत है कि कई भारतीय माता-पिता अपनी बेटी को एक सामान की तरह देखते हैं, जिसे शादी के बाद ससुराल भेज दिया जाता है और जिसकी कोई वापसी नहीं होती। लड़की ससुराल में मर जाए, बस वही सम्मान माना जाता है।’

ट्विशा ने जारी किया बयान
ट्विशा के परिवार ने तीन पन्नों का बयान जारी कर जांच पर चिंता जताई है। परिवार का कहना है कि वे भोपाल में यह कानूनी लड़ाई लगभग अकेले लड़ रहे हैं और उन्हें प्रशासन, राजनीति या महिला संगठनों से ज्यादा मदद नहीं मिल रही।

परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि कोर्ट परिसर में ऐसी चर्चाएं हो रही हैं कि ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसी बीच भोपाल सेशन कोर्ट ने समरथ सिंह की जमानत याचिका खारिज कर दी है। वहीं पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी की जानकारी देने वाले को 10 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।

सबूतों के साथ छेड़छाड़ का लगाया आरोप
परिवार ने सबूतों से छेड़छाड़ की आशंका जताते हुए जांच टीम से कई मांगें रखी हैं। इनमें घर और आसपास के सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने और एम्स भोपाल के इमरजेंसी एंट्री पॉइंट्स की रिकॉर्डिंग को सुरक्षित रखने की मांग शामिल है।

ये भी पढ़ें- नोएडा-भोपाल केस पर कंगना रनौत का रिएक्शन, पोस्ट कर लड़कियों को दी सीख; कहा- ‘पहले करियर, फिर शादी’

यह मामला अब सोशल मीडिया पर भी चर्चा का बड़ा विषय बन गया है और लोग ट्विशा को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed