फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Chhaava Piracy Case Mumbai Police Arrest one Suspect from Pune Details Inside

Chhaava Piracy Case: ‘छावा’ की पायरेसी मामले में मुंबई पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुणे से एक गिरफ्तार

Fri, 11 Apr 2025 08:42 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Fri, 11 Apr 2025 08:42 AM IST
सार

Chhaava Online Leak Case: हिंदी फिल्म ‘छावा’ की पायरेसी के मामले में मुंबई की साउथ साइबर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले में पुलिस ने एक शख्स को पुणे से गिरफ्तार किया गया है। 
 

विज्ञापन
Chhaava Piracy Case Mumbai Police Arrest one Suspect from Pune Details Inside
छावा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

मुंबई के साउथ साइबर पुलिस स्टेशन को फिल्म ‘छावा’ की पायरेसी के खिलाफ चल रही जांच में बड़ी कामयाबी मिली है।  इस मामले में एक 26 साल के शख्स को पुणे से गिरफ्तार किया गया है। हाल ही में रिलीज हुई इस फिल्म को कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर गैरकानूनी तरीके से फैलाया गया था, जिससे निर्माताओं को भारी नुकसान हुआ था। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं...

विज्ञापन

Box Office Report: 'जाट' पर भारी पड़ी 'गुड बैड अग्ली', लाखों में सिमटी 'सिकंदर', जानें अन्य फिल्मों का भी हाल

विज्ञापन

पायरेसी से हुआ निर्माताओं को नुकसान

विक्की कौशल स्टारर ‘छावा’ 14 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन जल्द ही यह पायरेसी की चपेट में आ गई। इसके बाद अगस्त्य एंटरटेनमेंट कंपनी के सीईओ रजत राहुल हक्सर ने साइबर पुलिस में इसको लेकर शिकायत दर्ज की। उन्होंने कहा कि 14 फरवरी से 20 मार्च 2025 के बीच व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम, यूट्यूब और गूगल जैसे प्लेटफॉर्म्स पर फिल्म के 1818 अवैध लिंक फैलाए गए। इन लिंक्स ने  कॉपीराइट कानून का उल्लंघन करते हुए फिल्म की कमाई को बड़ा नुकसान पहुंचाया। 
Rohini Hattangadi: परदे पर पुरुष का किरदार निभाकर लूटी वाहवाही, 27 की उम्र में किया 74 की बुजुर्ग का रोल

कौन है आरोपी?

पुलिस ने तकनीकी जांच शुरू की और पता चला कि इन लिंक्स में से एक का कनेक्शन पुणे के दौंड तालुका के रावनवाड़ी, रंधवान वस्ती के रहने वाले माणिक रंधवन से है। 26 साल का सागर होस्टिंगर से डोमेन खरीदकर ‘छावा’ जैसी नई रिलीज फिल्मों को अपलोड करता था। उसने एक खास ऐप भी बनाया था, जिसके जरिए यूजर्स पैसे देकर फिल्में डाउनलोड करते थे। सागर की यह गैरकानूनी कमाई का जरिया था, लेकिन पुलिस की सतर्कता ने उसे पकड़ लिया।

विज्ञापन

पुलिस हिरासत में आरोपी

10 अप्रैल 2025 को साउथ साइबर पुलिस की टीम ने दौंड पुलिस की मदद से सागर को गिरफ्तार किया। पीएसआई रूपाली चौधरी की अगुआई में पुलिस ने उसे मुंबई लाया। सागर को हॉलिडे कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसे 13 अप्रैल 2025 तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि इस पायरेसी रैकेट में और कौन-कौन शामिल है। 

इन धाराओं में केस दर्ज

इस मामले में साइबर पुलिस ने कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। इनमें भारतीय न्याय संहिता की धारा 316(2) और 318(3), कॉपीराइट एक्ट की धारा 51, 63 और 65(ए), सिनेमैटोग्राफ एक्ट की धारा 6एए और 6एबी और सूचना प्रौद्योगिकी एक्ट की धारा 66 और 63(जे) शामिल हैं। ये सभी धाराएं पायरेसी जैसे गंभीर अपराधों के खिलाफ सख्त सजा का प्रावधान करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed