फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Chhaava box office collection day 14 vicky kaushal rashmika mandanna laxman utekar akshaye khanna film earning

Chhaava Collection: 400 करोड़ के क्लब में शामिल होने से एक कदम दूर 'छावा', 14वें दिन फिल्म ने किया इतना कलेक्शन

Thu, 27 Feb 2025 10:54 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 27 Feb 2025 10:54 PM IST
सार

Chhaava Collection: लक्ष्मण उतेकर द्वारा निर्देशित और विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना द्वारा अभिनीत 'छावा' का आज सिनेमाघरों में दूसरा शुक्रवार था। चलिए जानते हैं फिल्म ने आज कितनी कमाई की। 

विज्ञापन
Chhaava box office collection day 14 vicky kaushal rashmika mandanna laxman utekar akshaye khanna film earning
छावा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' की बॉक्स ऑफिस पर दहाड़ जारी है। फिल्म लगातार दमदार कमाई कर रही है। साथ ही अपनी तेज रफ्तार के साथ 'छावा' कई फिल्मों की कमाई के रिकॉर्ड को भी तोड़ चुकी है। फिल्म पहले ही 300 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो चुकी है। वहीं, अब यह 400 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने की तैयारी में है। आज की कमाई के आंकड़े सामने आ चुके हैं। चलिए जानते हैं कि फिल्म ने आज कितनी कमाई की।

विज्ञापन

आज की कमाई
लक्ष्मण उतेकर द्वारा निर्देशित और विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना द्वारा अभिनीत 'छावा' का आज सिनेमाघरों में दूसरा शुक्रवार था। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, छावा ने आज अपने 14वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 10.36 करोड़ रुपये की कमाई की। हालांकि, ये आंकड़े बीते दिन की कमाई के मुकाबले कम हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म की कुल कमाई
बीते दिन यानी दूसरे बुधवार को फिल्म को महाशिवरात्रि की छुट्टी का फायदा मिला था। फिल्म ने 13वें दिन 23 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, आज फिल्म ने अपना दूसरा हफ्ता पूरा कर लिया। दो हफ्ते बाद अब छावा की कुल कमाई 396.61 करोड़ रुपये हो चुकी है।

विज्ञापन

400 करोड़ के क्लब में शामिल होगी फिल्म
यह फिल्म अब 400 करोड़ी बनने से महज एक कदम दूर है। यदि आज फिल्म की कमाई में और उछाल आता है तो यह अपने 14वें दिन ही 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी। अगर ऐसा नहीं होता है तो यह फिल्म कल यानी तीसरे शुक्रवार को 400 करोड़ी बन जाएगी और यह मैडॉक फिल्म्स की दूसरी फिल्म होगी, जो इस क्लब में शामिल होगी। इससे पहले इस प्रोडक्शन हाउस की फिल्म 'स्त्री 2' इस क्लब में शामिल हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed