फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Chandu Champion star Kartik Aaryan broke silence on Tripti Dimri casting in Aashiqui 3 know what he says

Aashiqui 3: 'आशिकी 3' में तृप्ति डिमरी की कास्टिंग पर कार्तिक ने तोड़ी चुप्पी, बोले- हम साथ में अच्छे दिखेंगे

Tue, 30 Jan 2024 01:39 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 30 Jan 2024 01:39 PM IST
सार

अभिनेता 'आशिकी 3' का भी हिस्सा बनने वाले हैं और स्क्रीन पर रोमांस का तड़का लगाने वाले हैं। हाल ही में, कार्तिक ने 'आशिकी 3' में तृप्ति डिमरी की कास्टिंग पर चुप्पी तोड़ी है। आइए जानते हैं कि कार्तिक ने क्या कहा है।

विज्ञापन
Chandu Champion star Kartik Aaryan broke silence on Tripti Dimri casting in Aashiqui 3 know what he says
कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी आगामी स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'चंदू चैंपियन' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। कार्तिक ने बॉलीवुड में कॉमेडी, रोमांस, ड्रामा, एक्शन और थ्रिलर जैसी विभिन्न शैलियों में अपना कौशल दिखाया है। अभिनेता 'आशिकी 3' का भी हिस्सा बनने वाले हैं और स्क्रीन पर रोमांस का तड़का लगाने वाले हैं। हाल ही में, कार्तिक ने 'आशिकी 3' में तृप्ति डिमरी की कास्टिंग पर चुप्पी तोड़ी है। आइए जानते हैं कि कार्तिक ने क्या कहा है।
विज्ञापन

 

आशिकी 3 में तृप्ति डिमरी की कास्टिंग!

हाल ही में, एक साक्षात्कार में कार्तिक आर्यन ने अपने आगामी प्रोजेक्ट्स को लेकर बात की और 'चंदू चैंपियन' की रिलीज को लेकर उत्सुकता भी व्यक्त की है। इस इंटरव्यू में आगे अभिनेता से तृप्ति डिमरी के बारे में पूछा गया तो कार्तिक ने कहा, "उन्होंने एनिमल में काफी अच्छा अभिनय किया था, जिस कारण उन्हें नेशनल क्रश का भी टैग दिया गया है। मैंने उन्हें बुलबुल में भी देखा है। वे हर तरह के किरदार को बहुत ही खूबसूरती से निभाती हैं। मुझे लगता है कि हम एक ऑन-स्क्रीन जोड़ी बना सकते हैं।"
विज्ञापन

 
अनुराग सर को निर्णय लेने दें...
आगे अभिनेता से जब 'आशिकी 3' में तृप्ति की कास्टिंग को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, "वे अच्छी अदाकारा हैं। अगर हम दोनों साथ में काम करते हैं तो यह फ्रेश जोड़ी होने के साथ-साथ अच्छी जोड़ी भी साबित होगी। हालांकि, फिल्म की कास्टिंग और बाकी चीजों को लेकर अनुराग सर को निर्णय लेने दें, और हम सर्वश्रेष्ठ की आशा कर सकते हैं। अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।"
विज्ञापन
विज्ञापन


तृप्ति डिमरी करना चाहती हैं आशिकी 3  
वहीं, पिछले दिनों जब तृप्ति डिमरी से 'आशिकी 3' करने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कौन ऐसी फिल्में नहीं करना चाहेगा। मैं बस ऐसे प्रोजेक्ट्स का इंतजार कर रही हूं। वहीं, कार्तिक आर्यन के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो, अभिनेता इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'चंदू चैंपियन' की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं। इसके अलावा वह भूल भुलैया 3 में भी नजर आएंगे। इन दोनों फिल्मों के अलावा कार्तिक 'आशिकी 3' में भी नजर आएंगे।

गुरु रंधावा की डेब्यू फिल्म 'कुछ खट्टा हो जाए' का टीजर जारी, सिरफिरे मजनू बने नजर आए गायक

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed