{"_id":"6a156a5f15ef6d0a3c07e791","slug":"chand-mera-dil-bharatanatyam-choreographer-says-ananya-panday-deserves-appreciation-amid-backlash-2026-05-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अनन्या पांडे के बचाव में आईं कोरियोग्राफर, भरतनाट्यम को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं थीं अभिनेत्री","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अनन्या पांडे के बचाव में आईं कोरियोग्राफर, भरतनाट्यम को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं थीं अभिनेत्री
Tue, 26 May 2026 03:09 PM IST
Sarijuddin
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sarijuddin
Updated Tue, 26 May 2026 03:09 PM IST
सार
Ananya Panday: अनन्या पांडे को सोशल मीडिया पर भरतनाट्यम करने के लिए ट्रोल किया जा रहा है। इस बीच फिल्म की एक असिस्टेंट कोरियोग्राफर ने अनन्या पांडे का बचाव किया है।
विज्ञापन
अनन्या पांडे, अनन्या कुरुप
- फोटो : इंस्टाग्राम@ananyaakurup
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्म 'चांद मेरा दिल' की लीड एक्ट्रेस अनन्या पांडे की फिल्म में भरतनाट्यम करने की कोशिश करने के लिए ट्रोल किया जा रहा है। इस मामले पर अनन्या पांडे और फिल्म के मेकर्स ने अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है। मगर गाने की असिस्टेंट कोरियोग्राफर ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक्ट्रेस की कोशिशों और कुछ ही दिनों में भरतनाट्यम सीखने के उनके प्रयास का बचाव किया है।
विज्ञापन
चांद मेरा दिल
- फोटो : इंस्टाग्राम@karanjohar
असिस्टेंट कोरियोग्राफर ने किया बचाव
फिल्म की एक असिस्टेंट कोरियोग्राफर अनन्या कुरुप ने अनन्या पांडे के साथ सेट के पीछे की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए। जब एक्ट्रेस को आलोचना का सामना करना पड़ा, तो कुरुप ने उस पोस्ट पर कमेंट किया। उन्होंने एक्ट्रेस का बचाव किया और कहा कि अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलकर किसी क्लासिकल आर्ट फॉर्म को आजमाने के लिए हिम्मत और लगन की जरूरत होती है। उन्होंने आगे लिखा 'भरतनाट्यम एक ऐसी चीज है जिसके लिए डांसर वर्षों तक ट्रेनिंग लेते हैं ताकि वे इसकी अदा, हाव-भाव और तकनीक में माहिर हो सकें। अनन्या ने बहुत कम समय में सच्ची मेहनत और कोशिश की है। इसकी तारीफ होनी चाहिए।' कुरुप ने अपने नोट के आखिर में लोगों से अपील की कि वे उन कलाकारों का हौसला बढ़ाएं जो खुद को चुनौती देकर अपना सबसे अच्छा देने की कोशिश करते हैं, न कि उन्हें नीचा दिखाएं।

- फोटो : इंस्टाग्राम
क्या है डांस के पीछे की कहानी?
'चांद मेरा दिल' में, अनन्या के किरदार चांदनी को भरतनाट्यम फ्यूजन डांस के साथ पेश किया गया है। फिल्म में यह सीन इंजीनियरिंग कॉलेज के पहले दिन होता है। लक्ष्य का किरदार आरव शुरू में इस बात से अनजान होता है कि आगे क्या होने वाला है। जब चांदनी अपना भरतनाट्यम शुरू करती है, तो आरव उसे जज करता है। लेकिन जैसे ही वह मॉडर्न बीट पर थिरकना शुरू करती है, आरव उससे प्रभावित हो जाता है। यहीं से उनकी प्रेम कहानी की शुरुआत होती है।
विवेक सोनी के निर्देशन में बनी फिल्म 'चांद मेरा दिल' दो स्टूडेंट्स की कहानी है। यह फिल्म 22 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। 'चांद मेरा दिल' में परेश पाहुजा, मनीष चौधरी, इरावती हर्षे और चारू शंकर भी नजर आए हैं।
'चांद मेरा दिल' में, अनन्या के किरदार चांदनी को भरतनाट्यम फ्यूजन डांस के साथ पेश किया गया है। फिल्म में यह सीन इंजीनियरिंग कॉलेज के पहले दिन होता है। लक्ष्य का किरदार आरव शुरू में इस बात से अनजान होता है कि आगे क्या होने वाला है। जब चांदनी अपना भरतनाट्यम शुरू करती है, तो आरव उसे जज करता है। लेकिन जैसे ही वह मॉडर्न बीट पर थिरकना शुरू करती है, आरव उससे प्रभावित हो जाता है। यहीं से उनकी प्रेम कहानी की शुरुआत होती है।
Ranveer Singh: 'कातांरा' विवाद के बाद रणवीर सिंह ने किए चामुंडेश्वरी देवी मंदिर के दर्शन, वायरल हुईं तस्वीरें
कब रिलीज हुई फिल्म?विवेक सोनी के निर्देशन में बनी फिल्म 'चांद मेरा दिल' दो स्टूडेंट्स की कहानी है। यह फिल्म 22 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। 'चांद मेरा दिल' में परेश पाहुजा, मनीष चौधरी, इरावती हर्षे और चारू शंकर भी नजर आए हैं।