फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   chakravyuh song on inflation attacks tata, birla

महंगाई पर मार करता 'चक्रव्यूह' का 'टाटा, बिड़ला...' गीत

Sat, 06 Oct 2012 02:57 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 06 Oct 2012 02:57 PM IST
विज्ञापन
chakravyuh song on inflation attacks tata, birla

आपको 'पीपली लाइव' का गाना 'महंगाई डायन खाय जात है' तो याद होगा ही।

विज्ञापन
महंगाई का डंका सिर्फ आम आदमी ही नहीं बजा रहा बल्कि बॉलीवुड फिल्मों में भी महंगाई का असर दिख रहा है, यही कारण है कि फिल्ममेकर्स महंगाई विरोधी गीतों को अपनी फिल्मों में जोर-शोर से दिखा रहे हैं।

24 अक्तूबर को रिलीज हो रही प्रकाश झा की फिल्म 'चक्रव्यूह' में आपको एक ऐसा ही गाना सुनने को मिलेगा जो कि महंगाई की मार पर आधारित है। इस गाने की खासियत है कि इसमें सरकार और अमीर उद्योगपतियों को प्रतीक के रूप में प्रयोग किया गया है।

किसी ब्रांड या व्यक्ति विशेष को टाटा, बिड़ला, अंबानी या बाटा नामों से दिक्कत ना हो, जो निर्देशक ने इस गाने के बीच में एक चेतावनी चलाई है कि, 'गीत में प्रयोग किए गए नाम मात्र उदाहरण के लिए है। किसी व्यक्ति विशेष या ब्रांड को हानि या अनादर करने का कोई उद्देश्य नहीं है।'
विज्ञापन


गौरतलब है कि फिल्म 'चक्रव्यूह' नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या पर आधारित फ़िल्म है, ऐसे में फिल्म में लोगों के गुस्से और विरोधाभास कूट-कूट कर भरे हैं। फिल्म में अर्जुन रामपाल, अभय देओल, ईशा गुप्ता, अंजली पाटिल, कबीर बेदी, ओम पुरी जैसी नामी कलाकार हैं। इसके अलावा समीरा रेड्डी का आइटम नंबर भी फिल्म में देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed