फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Names of the characters should be in same language as of the Movie: Censor Board

सेंसर बोर्ड का फैसला, जिस भाषा में फिल्म बने उसी में दिए जाएं पात्रों के नाम

Fri, 12 Feb 2021 09:51 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Fri, 12 Feb 2021 09:51 AM IST
विज्ञापन
Names of the characters should be in same language as of the Movie: Censor Board
CBFC logo - फोटो : social media

हिंदी समेत क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों में पात्रों का नाम अंग्रेजी में देने का चलन पिछले कुछ समय से बढ़ गया है। अब सेंसर बोर्ड (सीबीएफसी) ने इसकी सुध लेते हुए निर्माताओं से कहा है कि फिल्मों के शीर्षक, कलाकारों के नाम और क्रेडिट उसी भाषा में दिखाएं, जिस भाषा में प्रमाणन के लिए भेजी गई है। 

विज्ञापन

हिंदी और क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्म के लिए इसे महत्वपूर्ण फैसला माना जा रहा है। अब तक इन भाषाओं की फिल्मों में अंग्रेजी में ही सारी जानकारियां दी जाती रही हैं।
विज्ञापन


सीबीएफसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविंद्र भाकर ने एक विज्ञप्ति जारी कर कहा, 'आप के संज्ञान में लाया जाता है कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने चलचित्र (प्रमाणन) नियमावली-1983 के नियम-22 में संशोधन के लिए अधिसूचना जारी की है जिसके तहत फिल्म का शीर्षक, कलाकारों के नाम और आभार उस में लिखे होने चाहिए जिस में फिल्म के संवाद हैं और अगर आवेदक की इच्छा हो तो वह संवाद वाली के अलावा इन्हें अन्य में प्रदर्शित कर सकता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत सीबीएफसी फिल्म प्रमाणन के लिए कानूनी निकाय है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed