{"_id":"64b4ff950b1330500b0ae596","slug":"celina-jaitly-talked-about-her-journey-in-fashion-industry-said-she-faced-criticism-and-rejection-2023-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Celina Jaitly: सेलिना जेटली को याद आए संघर्ष के दिन, कहा- कई बार तो कड़ी मेहनत के बाद भी नहीं मिलती थी फीस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Celina Jaitly: सेलिना जेटली को याद आए संघर्ष के दिन, कहा- कई बार तो कड़ी मेहनत के बाद भी नहीं मिलती थी फीस
Mon, 17 Jul 2023 02:15 PM IST
निधि पाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Mon, 17 Jul 2023 02:15 PM IST
सार
सेलिना ने बताया कि कई बार कड़ी मेहनत करने के बाद भी उनको पैसा नहीं मिलता था। इसको लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पर लंबा-चौड़ा पोस्ट भी साझा किया है।
विज्ञापन
सेलिना जेटली
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सेलिना जेटली ने हिंदी सिनेमा में काफी समय तक काम किया है, लेकिन पिछले काफी साल से वह सिनेमा की दुनिया में नजर नहीं आई हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने अपनी फैशन जर्नी के बारे में बात की है। अभिनेत्री ने बताया कि कई बार कड़ी मेहनत करने के बाद भी उनको पैसा नहीं मिलता था। इसको लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पर लंबा-चौड़ा पोस्ट भी साझा किया है।
मेरे लिए यह एक मुश्किल समय था
सेलिना जेटली ने अपने पोस्ट में लिखा, 'मैं बहुत कम उम्र (15 साल) में फैशन इंडस्ट्री में आई। कोलकाता में एक नई और उभरती हुई फैशन इंडस्ट्री में मुझे जो स्ट्रगल करना पड़ा वह आसान नहीं था। पढ़ाई के दबाव ने मेरी पूरी टीनएज को कड़ी मेहनत की जर्नी बना दिया था। मुझे एक्ने हो गए थे और में एंडोमेट्रिओसिस से भी पीड़ित थी। मुझे लगभग हर महीने पीरियड्स के दौरान खून की कमी के चलते अस्पताल में भर्ती होना पड़ता था, यह मेरे लिए बहुत मुश्किल था।'
इसे भी पढ़ें- Shah Rukh Khan: जब शाहरुख खान को संघर्ष के दिनों में दी जाती थी अधूरी स्क्रिप्ट, निर्देशक करते थे ऐसा व्यवहार
विज्ञापन
कई बार तो फीस भी नहीं मिलती थी
सेलिना जेटली आगे लिखती हैं, एक तरफ जहां लोग अपनी छुट्टियों का मजा लेते थे तो मैं शूट या फिर रैंप वॉक पर काम करती थी। उस वक्त मैं बहुत कम पैसे पर काम करती थी। उस वक्त मुझे कड़ी मेहनत करनी होती थी और कई बार तो कड़ी मेहनत के लिए मुझे फीस भी नहीं मिलती थी। फिर लगातार आलोचना और रिजेक्शन मिलता रहा। उस वक्त या तो मैं बहुत गोरी थी, बहुत पतली थी, या तो पर्याप्त लंबी नहीं थी या फिर बहुत लंबी थी।