Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: सेंसर बोर्ड से पास हुई 'किसी का भाई किसी की जान', फिल्म को मिला U/A सर्टिफिकेट
जानकारी के मुताबिक फिल्म का फिल्म को यू/ए सर्टिफिकेट मिला है। वहीं, इसका रन टाइम दो घंटे 24 मिनट का है। बो्र्ड की तरफ से फिल्म को लेकर किसी भी तरह के बदलाव की मांग नहीं की गई है।
विस्तार
सलमान खान की किसी का भाई किसी की जान इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। हाल ही में रिलीज हुए फिल्म के गाने लोगों के जुबान पर चढ़ चुके हैं। इस बीच सेंसर बोर्ड से भी फिल्म को हरी झंडी मिल गई है। ईद के मौके पर यह फिल्म रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है।
सेंसर बोर्ड से पास हुई फिल्म
जानकारी के मुताबिक फिल्म का फिल्म को यू/ए सर्टिफिकेट मिला है। वहीं, इसका रन टाइम दो घंटे 24 मिनट का है। बो्र्ड की तरफ से फिल्म को लेकर किसी भी तरह के बदलाव की मांग नहीं की गई है। यह फिल्म पूरी तरह से एक फैमिली एंटरटेनर है। बता दें कि हाल ही में मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया है। सलमान के दमदार एक्शन को देखकर फैंस इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
इन फिल्मों में दिखेंगे सलमान
फिल्म के स्टारकास्ट की बात करें तो किसी का भाई किसी की जान में पूजा हेगड़े, भूमिका चावला, शहनाज गिल, वेंकटेश, राघव जुयाल, पलक तिवारी, सिद्धार्थ निगम और जस्सी गिल अहम भूमिका में दिखने वाले हैं। इसके अलावा फिल्म में राम चरण कैमियो में नजर आने वाले हैं। गौरतलब है कि इस फिल्म के बाद सलमान जल्द ही टाइगर 3 में एक्शन करते दिखेंगे। फिल्म में उनके साथ कटरीना कैफ भी हैं। फिल्म का निर्देशन मनीष शर्मा कर रहे हैं। इसे दिवाली पर रिलीज करने की तैयारी की जा रही है। इसके अलावा सलमान खान और शाहरुख खान की पठान वर्सेस टाइगर की चर्चा भी इन दिनों जोरों पर है। बताया जा रहा है कि फिल्म में दोनों स्टार एक दूसरे से टकराते नजर आने वाले हैं।