Cannes 2022: कान में होने जा रहा था फिल्म का प्रीमियर, चंद घंटे पहले हो गई अभिनेता की मृत्यु
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्जीरियाई अभिनेता अहमद बेनाइसा का निधन हो गया है। कान फिल्म फेस्टिवल 2022 में अभिनेता की फिल्म 'सन्स ऑफ रामसेस' के प्रीमियर होने से चंद घंटे पहले 78 वर्ष की आयु में अभिनेता ने अंतिम सांस ली। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो अभिनेता और कॉमेडियन अहमद बेनाइसा की लंबी बीमारी से मृत्यु हो गई है। जिसके बाद फिल्म फेस्टिवल में भी शोक की लहर दौड़ पड़ी।
कौन हैं अहमद बेनैसा?
बता दें कि अहमद बेनाइसा के नाम पर 120 से अधिक फिल्म क्रेडिट्स हैं। वह फ्रांस के प्रतिष्ठित नेशनल थिएटर स्कूल में प्रशिक्षित थे। साल 2019 में उन्होंने 'व्लाद लहलाल' में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। उन्हें फिल्मों 'गेट्स ऑफ द सन' और 'क्लोज एनिमीज' में शानदार अभिनय करने के लिए जाना जाता है। अहमद के परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटे हैं।
दिया यह खास सम्मान
अल्जीरियाई संस्कृति मंत्रालय के अनुसार, अभिनेता का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। क्रिटिक्स वीक के लिए एक विशेष स्क्रीनिंग के दौरान कान फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर हुई उनकी फिल्म, 'सन्स ऑफ रामसेस' से कुछ घंटे पहले उनकी मृत्यु हो गई। अभिनेता की मृत्यु के बाद एमके2 फिल्म्स ने यह घोषणा की कि 'सन ऑफ रामसेस' की स्क्रीनिंग अहमद बेनाइसा को समर्पित की जाएगी। निर्देशक क्लेमेंट कोगिटोर ने एक बयान में कहा, "अहमद बेनाइसा के आकस्मिक निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है।"