फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Boycott Eros Now Trending On Twitter After Their Navratri Tweet

नवरात्रि से मजाक करने की कोशिश ईरॉस नाउ को पड़ी भारी, सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ #BoycottErosNow

Thu, 22 Oct 2020 11:31 AM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 22 Oct 2020 11:31 AM IST
विज्ञापन
Boycott Eros Now Trending On Twitter After Their Navratri Tweet
ईरॉस नाउ - फोटो : Eros Now

हिंदी सिने जगत में कभी मेगा बजट फिल्मों के लिए नाम कमाने वाली कंपनी ईरॉस नाउ ने नवरात्रि को लेकर किए गए एक अश्लील ट्वीट पर भले माफी मांग ली हो, लेकिन सोशल मीडिया पर कंपनी को लगातार गालियां सुनने को मिल रही हैं। कंपनी ने अपने ऑफीशियल ट्विटर से वह तस्वीर भी हटा ली है, जिसके चलते वह सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आई।

विज्ञापन


ईरॉस नाउ ने अपनी अगली फिल्म ‘हाथी मेरे साथी’ का मोशन पोस्टर बुधवार को रिलीज किया था। राजेश खन्ना और तनूजा की सुपरहिट फिल्म ‘हाथी मेरे साथी’ से मिलती जुलती इस फिल्म में राणा दग्गुबाती के साथ पुलकित सम्राट भी मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म के प्रचार प्रसार का काम शुरू भी नहीं हो पाया कि कंपनी एक दूसरी वजह से सुर्खियों में आ गई।

विज्ञापन

दरअसल इरॉस नाउ ने नवरात्रि को लेकर एक असभ्य ट्वीट कर दिया, जिसमें एक युवती की अर्धनग्न तस्वीर के साथ सवाल पूछा गया, ‘क्या आप मेरी नवरात्रि में अपनी रात्रि शामिल करना चाहेंगे।’ बस इसी के बाद सोशल मीडिया पर बवाल हो गया। गुरुवार सुबह से ही सोशल मीडिया पर ‘बॉयकॉट ईरॉस नाउ’ ट्रेंड कर रहा है। लोग ईरॉस नाउ के पुराने वे ट्वीट्स भी तलाश लाएं हैं जिनमें उसके सोशल मीडिया पर ईद जैसे त्योहारों की बधाई दी गई है। इन बधाई संदेशों की नए संदेश से तुलना भी हो रही है।



सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोल होने के बाद ईरॉस नाउ ने अपना नवरात्रि संदेश वाला ट्वीट गुरुवार भी सुबह डिलीट कर दिया और साथ ही एक माफीनाम भी अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया। इस माफीनामे में कहा गया कि सोशल मीडिया पर किए गए उनके पोस्ट का मकसद किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था। लेकिन, इसके बावजूद ईरॉस नाउ को लगातार ट्रोल किया जा रहा है।

पढ़ें: ‘सत्ते पे सत्ता’ की रीमेक गई ठंडे बस्ते में, अब अमिताभ की इस फिल्म की रीमेक पर शुरू हो गया काम

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed