फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Box Office: Naam Shabana 2nd Day Collection, Taapsee Pannu’s Film Remains Decent on Saturday

दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर नाम नहीं कमा पाई 'नाम शबाना'

Sun, 02 Apr 2017 10:40 AM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा Updated Sun, 02 Apr 2017 10:40 AM IST
विज्ञापन
Box Office: Naam Shabana 2nd Day Collection, Taapsee Pannu’s Film Remains Decent on Saturday
'नाम शबाना' का पोस्टर
पहले दिन की हल्की शुरुआत के बाद फिल्म 'नाम शबाना' का बॉक्स ऑफिस पर दूसरा दिन भी कुछ खास नहीं रहा। शुक्रवार को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन केवल 5.1 करोड़ रूपये की ही कमाई की। 
विज्ञापन


वहीं शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 6.26 करोड़ की कमाई की। इस तरह फिल्म 'नाम शबाना' बॉक्स ऑफिस पर दो दिन में मात्र 11.51 करोड़ ही अपने नाम करने में सफल रही। बताया जा रहा है कि रविवार को भी ये फिल्म शायद कुछ खास नहीं कमा पाएगी। 
विज्ञापन


15 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म अब तक अपनी लागत भी नहीं निकाल पाई है। अगर रविवार को भी कलेक्शन फीका रहा तो सोमवार से तो उम्मीदें ही छोड़ देनी चाहिए।

तापसी पन्नू और अक्षय कुमार स्टारर इस फिल्म को शिवम नायर ने डायरेक्ट किया है। 'नाम शबाना' साल 2015 में आई सुपरहिट फिल्म 'बेबी' का स्पिन-ऑफ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौर करने वाली बात ये है कि इतनी कम कमाई करने के बावजूद भी इस फिल्म की पहले दिन की कमाई विद्या बालन की फिल्म 'कहानी 2', तापसी पन्नू की फिल्म 'पिंक' और सोनम कपूर की फिल्म 'नीरजा' के पहले दिन की बाक्स ऑफिस कमाई से ज्यादा है। बता दें 'कहानी 2' ने पहले दिन सिर्फ 4.25 करोड़, 'पिंक' ने 4.32 करेड़ और 'नीरजा' ने 4.70 करोड़ की कमाई अपने नाम की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed