फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   box office collection of m s dhoni

एम एस धोनी ने बॉक्स ऑफिस पर लगाया सिक्सर, धमाकेदार शुरुआत

Sat, 01 Oct 2016 04:18 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 01 Oct 2016 04:18 PM IST
विज्ञापन
box office collection of m s dhoni
'एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी'

महेंद्र सिंह धोनी का जादू लोगों पर कैसा है इसका पता तो बॉक्स ऑफिस पर साफ नजर आ गया है। धोनी के जीवन पर आधारित फिल्म 'एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है और इसका पूरा श्रेय फिल्म के हीरो-हीरोइन को नहीं बल्कि खुद एम एस धोनी को जाता है। उनकी बायोपिक देखने के लिए हर मल्टीप्लेक्स में दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। काफी लंबे समय बाद कई सिनेमाघरों के बाहर हाउसफुल का बोर्ड नजर आया है। 

विज्ञापन

पहले दिन लगभग 21.30 करोड़ रुपये का कारोबार

box office collection of m s dhoni
'एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी'

फिल्म ने पहले दिन लगभग 21.30 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। छुट्टी न होने के बावजूद इस तरह का आंकड़ा आना बड़ी बात है। सबसे बड़ी बात ये है कि फिल्म 190 मिनट से ज्यादा की है लेकिन लोगों को इससे कोई परेशानी नहीं है। शनिवार और रविवार को भी फिल्म के ज्यादातर शो एडवांस बुकिंग के तहत फुल हैं। सूत्रों के अनुसार वीकेंड में बॉक्स ऑफिस का आंकड़ा 60 से 70 करोड़ रुपये तक जा सकता है और पहले सप्ताह के अंत तक ये 100 करोड़ रुपये की कमाई कर सकता है।

पहले दिन के बॉक्स ऑफिस की बात की जाए तो इस साल रिलीज होने वाली फिल्मों में 'धोनी' का दूसरा नंबर है। पहले नंबर पर 'सुल्तान' (36.54 करोड़) है। तीसरे पर 'फैन' (19.20 करोड़ रुपये), चौथे पर हाउसफुल-3 (15.21 करोड़ रुपये) और पांचवे पर रुस्तम (14.11 करोड़ रुपये) है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed