Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Box office collection day 12 beat shah rukh khan and film about to break pushpa 2 record

रामायण कलेक्शन: घरेलू बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख की फिल्म को दी मात, वर्ल्डवाइड 'पुष्पा 2' की कमाई पर निगाहें

Tue, 17 Nov 2026 12:06 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Tue, 17 Nov 2026 12:06 AM IST
सार

  • भारत के साथ दुनियाभर में फिल्म 'रामायण' अच्छा कलेक्शन कर रही है।
  • आज भी फिल्म की कमाई सबसे ज्यादा हिंदी भाषा में हुई है।
  • इसने भारत में और वर्ल्डवाइड कई बड़ी फिल्मों की कमाई को पीछे छोड़ा है।

विज्ञापन
Box office collection day 12 beat shah rukh khan and film about to break pushpa 2 record
रामायण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद से ही फिल्म 'रामायण' अच्छा कलेक्शन कर रही है। रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की अदाकारी से सजी फिल्म 'रामायण' की रिलीज का आज 12वं दिन है। वीकएंड के बाद भी फिल्म की कमाई जारी है। जानिए सोमवार को इसने बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की है।
विज्ञापन
Trending Videos

Box office collection day 12 beat shah rukh khan and film about to break pushpa 2 record
रामायण - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
कितनी हुई 'रामायण' की कमाई?
  • बॉक्स ऑफिस पर 'रामायण' की बेहतरीन शुरुआत हुई।
  • ओपनिंग डे पर इसने 64.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
  • पांचवें दिन इसने सबसे ज्यादा 107.50 करोड़ रुपये की कमाई की। 
  • दूसरे रविवार को फिल्म ने 75 करोड़ रुपये कमाए। 
  • आज फिल्म का कलेक्शन घटा है। हालांकि खबर लिखे जाने तक इसने 32 करोड़ रुपये कमाए हैं।
  • इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 792.60 करोड़ रुपये हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Box office collection day 12 beat shah rukh khan and film about to break pushpa 2 record
रामायण - फोटो : Youtube- World Of Ramayana
'स्त्री 2' और 'जवान' को छोड़ा पीछे
'रामायण' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर श्रद्धा कपूर की 'स्त्री 2' और 'जवान' का रिकॉर्ड तोड़ा है। 2024 में रिलीज हुई फिल्म 'स्त्री 2' ने कुल 627.02 करोड़ रुपये कमाए थे। यही नहीं 'रामायण' ने शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' (2023) का भी रिकॉर्ड तोड़ा है। इसने 643.87 करोड़ रुपये कमाए थे। अब 'रामायण' की निगाहें 'धुरंधर' (895.96 करोड़ रुपये) के कलेक्शन को पीछे छोड़ने पर हैं।
विज्ञापन

Box office collection day 12 beat shah rukh khan and film about to break pushpa 2 record
'रामायण' - फोटो : यूट्यूब@@WorldOfRamayana
'पुष्पा 2' का रिकॉर्डो तोड़ने आगे बढ़ी 'रामायण'
  • घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ 'रामायण' वर्ल्डवाइड अच्छी कमाई कर रही है। 
  • वर्ल्डवाइड इसने अब तक लगभग 1,384.50 करोड़ रुपये कमाए हैं। 
  • इस तरह से इसने 'धुरंधर ' (1350.83 करोड़ रुपये) के वर्ल्डवाइड कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। 
  • अब इसकी निगाहें साउथ की फिल्म 'पुष्पा 2' को पीछे छोड़ने पर हैं। जिसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1,800 करोड़ रुपये पर है।

Box office collection day 12 beat shah rukh khan and film about to break pushpa 2 record
'रामायण' - फोटो : इंस्टाग्राम@tseries.official
किस भाषा में हुई सबसे ज्यादा कमाई?
12वें दिन भारत में 'रामायण' के 18727 शोज दिखाए जा रहे हैं। हिंदी भाषा में फिल्म ने सबसे ज्यादा 18 करोड़ रुपये कमाए हैं। दूसरे नंबर पर कन्नड़ भाषा है। इस भाषा में फिल्म की कमाई 1.64 करोड़ रुपये हुई है। वहीं तमिल भाषा में इसने 1.39 करोड़ रुपये और तेलुगु में 1.33 करोड़ रुपये कमाए।

Box office collection day 12 beat shah rukh khan and film about to break pushpa 2 record
'रामायण' - फोटो : अमर उजाला
क्या है 'रामायण' की स्टारकास्ट?
  • 'रामायण' में राम की भूमिका में रणबीर कपूर हैं। साई पल्लवी ने सीता का रोल किया है। 
  • यश ने रावण का किरदार निभाया है। रवि दुबे लक्ष्मण बने हैं। 
  • इनके अलावा लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह, अरुण गोविल, विवेक ओबेरॉय, शीबा चड्ढा और काजल अग्रवाल जैसे सितारे भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। 
  • फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा हैं। यश इसके सह-निर्माता हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed