फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Border 2 actor Sunny deol share video with son rajveer says A Father Son trip through the majestic Himalayas

Viral Video: 'हिमालय की सैर पर पिता-पुत्र...', सनी देओल ने बेटे राजवीर संग शेयर किया वेकेशन का वीडियो

Wed, 23 Jul 2025 12:54 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 23 Jul 2025 12:54 PM IST
सार

Sunny Deol Majestic Himalayas: सनी देओल ने आज सोशल मीडिया पर अपने बेटे राजवीर संग एक शानदार वेकेशन का वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर फैंस के बीच जमकर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Border 2 actor Sunny deol share video with son rajveer says A Father Son trip through the majestic Himalayas
सनी देओल और राजवीर देओल - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsunnydeol

विस्तार

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल इन दिनों अपनी आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बॉर्डर 2' को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। इसी बीच आज सनी ने सोशल मीडिया हैंडल पर अपने बेटे रेजवीर संग एक खास वीडियो शेयर किया है, जो फैंस के बीच वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

 

सनी ने पोस्ट किया वेकेशन का वीडियो
सनी देओल ने आज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने बेटे राजवीर के साथ एक शानदार वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो वेकेशन के दौरान का है। इस वीडियो में सनी और राजवीर की मस्ती और प्यार साफ दिखाई दिया। इस लाजवाब वीडियो के सनी ने कैप्शन में लिखा, 'हिमालय की वादियों में पिता-पुत्र की यात्रा।' 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol)



 
विज्ञापन
विज्ञापन

सेलेब्स और फैंस के कमेंट्स
सनी और राजवीर को एक साथ इस वेकेशन पर मस्ती करते देखकर सेलेब्स और फैंस ने जमकर कमेंट किए हैं। छावा जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके एक्टर विनीत कुमार सिंह ने लाल दिल वाले इमोजी बनाए हैं। सनी की इस पोस्ट पर एक फैन ने लिखा, 'सुपर सर, आप दोनों को प्यार करता हूं', एक और फैन ने लिखा, 'खूबसूरत बॉन्डिंग', एक और फैन ने लिखा, 'बहुत बढ़िया पाजी भगवान आपको और आपके परिवार को आशीर्वाद दें' ,एक और फैन ने लिखा, 'शेर का बटा शेर।'
 
विज्ञापन

सनी देओल का वर्कफ्रंट
सनी देओल जल्द ही फिल्म 'बॉर्डर 2' में नजर आएंगे। इस फिल्म में सनी देओल के अलावा वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ नजर आएंगे। 'बॉर्डर 2' की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म गणतंत्र दिवस 2026 के मौके पर रिलीज हो सकती है।

यह भी पढ़ें: Himesh Reshammiya Birthday: हिमेश रेशमिया की कॉन्ट्रोवर्सी, 'आशिक बनाया आपने' से आशा भोसले तक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed