फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bollywood Veteran Mumtaz Says Zeenat Aman Is Not A Good Actress

क्यों जीनत अमान को अच्छी एक्ट्रेस नहीं मानतीं अदाकारा मुमताज? बोलीं- ‘हर कोई स्टार नहीं होता…’

Wed, 22 Apr 2026 11:25 AM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Wed, 22 Apr 2026 11:25 AM IST
सार

Actress Mumtaz Talk About Zeenat Aman: 70 के दशक की चर्चित अदाकारा मुमताज ने एक्ट्रेस जीनत अमान की एक्टिंग स्किल पर बड़ा सवाल किया है। वह जीनत को एक अच्छी एक्ट्रेस क्यों नहीं मानती हैं? जानिए।

विज्ञापन
Bollywood Veteran Mumtaz Says Zeenat Aman Is Not A Good Actress
मुमताज और जीनत अमान - फोटो : इंस्टाग्राम@mumtaztheactress

विस्तार

70 के दशक में मुमताज ने कई फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों को दिल जीता। वहीं उसी दौर में जीनत अमान की भी खूब चर्चा रही, उनका बोल्ड अंदाज ऑडियंस को पसंद आया। हाल ही में अपने समय की दिग्गज अदाकारा रहीं मुमताज ने जीनत अमान की एक्टिंग को लेकर काफी कुछ कहा। वह उन्हें स्टार नहीं मानती हैं। जानिए, ऐसा कहने के पीछे वजह क्या है?  

विज्ञापन


जीनत अमान की एक्टिंग पर उठाए सवाल?
हाल ही में जीनत अमान ने विकी लालवानी के पॉडकास्ट पर एक इंटरव्यू दिया। इसमें अपने करियर और को-एक्टर्स को लेकर बात की। इसी बातचीत में वह जीनत अमान की एक्टिंग को लेकर बड़ी बात कहती हैं। मुमताज का कहना है, ‘जीनत अमान कोई बहुत अच्छी एक्ट्रेस नहीं थीं। यह कहते हुए मुझे सॉरी फील होता है। मैं जीनत से भी इस बात के लिए माफी मांग लूंगी। लेकिन उन्हें कितने अवॉर्ड मिले? अगर आप हर किसी को स्टार कहने लगेंगे, तो यह कैसे चलेगा? हर कोई स्टार नहीं होता है।’ 

विज्ञापन

मुमताज किन्हें मानती हैं असल स्टार?
जीनत के अलावा मुमताज ने दिवंगत अभिनेता संजीव कुमार के बारे में भी बात करती हैं, उनकी एक्टिंग को सराहती हैं लेकिन उन्हें बड़ा स्टार नहीं मानती थीं। मुमताज का मानना है कि दिलीप कुमार, देव आनंद और शम्मी कपूर को स्टार थे। उनकी नजर में हर कोई दिलीप कुमार जैसी बुलंदियों पर नहीं पहुंच सकता है। उनका कहना है कि स्टारडम मिलना बहुत मुश्किल है और इसे पाने में कई साल लग जाते हैं। एक्ट्रेस में वह मीना कुमारी, मधुबाला, नरगिस और रेखा को असल स्टार मानती हैं। 


इन दिनों क्या कर रही हैं मुमताज? 
मुमताज ने फिल्मों से वर्षों पहले दूरी बना ली थी और अपने परिवार और बच्चों की परवरिश पर ही ध्यान दिया। कुछ वक्त से वह फिल्मी इवेंट्स, पार्टी और रियलिटी शो में बतौर चीफ गेस्ट नजर आईं। पॉडकास्ट के जरिए वह भी अपने करियर से जुड़ी कई बातें फैंस के साथ साझा करती हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed