Dharmendra: धर्मेंद्र को इन दिनों क्या हो गया? सोशल मीडिया पर पोस्ट किया दिल दुखाने वाला संदेश
चंद दिन पहले ही धर्मेंद्र ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि भगवान उन पर दया करें। अब उनका एक नया पोस्ट वायरल हो रहा है। इसे तो पढ़कर फैंस को भी चिंता सताने लगी है।
विस्तार
अमिताभ बच्चन के बाद अगर कोई उनकी ऐज ग्रुप का स्टार सोशल मीडिया पर सक्रिय है, तो वह हैं धर्मेंद्र देओल। ट्विटर और इंस्टाग्राम के जरिए धर्मेंद्र हमेशा अपने फैंस से संपर्क बनाए रखते हैं। लगभग हर दिन वह अपनी भावनाओं को सोशल मीडिया पर व्यक्त करते हैं। हां, यह जरूर है कि धर्मेंद्र की कुछ पोस्ट ऐसी होती हैं, जो फैंस को हैरान कर देने वाली होती हैं। अब ऐसा क्या पोस्ट कर दिया धर्मेद्र ने कि पढ़कर फैंस रह गए शाॅक्ड, जानें इस खबर में।
क्या लिखा था पोस्ट में
चंद दिन पहले ही धर्मेंद्र ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि भगवान उन पर दया करें। अब उनका एक नया पोस्ट वायरल हो रहा है। इसे तो पढ़कर फैंस को भी चिंता सताने लगी है। इसमें उन्होंने लिखा है, ‘अच्छा तो हम चलते हैं..।’ इसके साथ उन्होंने एक पुरानी तस्वीर भी साझा की है। इसे पढ़कर हर फैन हैरत में है कि आखिर क्या हो गया जो उन्होंने ऐसे शब्द लिख डाले।
Achha to hum chalte hai……. pic.twitter.com/4GMZg0O2AP
— Dharmendra Deol (@aapkadharam) March 2, 2024
अब और सजा न दे
इससे पहले धर्मेंद्र ने एक पोस्ट किया और उसमें लिखा, ‘गुनाह बख्श दे, और सजा ना दे। अब और इम्तिहान न ले! तेरे रहमो करम पे हैं तेरा रहम ओ करम बना रहे।’ अब ऐसे पोस्ट पढ़कर धर्मेंद्र के फैंस का दिल टूटेगा ही न! ऐसे में एक फैन ने तो पूछा ही लिया कि क्या हो गया आप ऐसी बातें क्यों कर रहे हैं? दूसरे ने कहा, ‘आपको क्या लगता है धर्म जी कि हम लोग आप को कहीं जाने देंगे। हम कहीं नहीं जाने देंगे आपको। हमेशा हमारे साथ रहोगे। आपको खुद को स्वस्थ भी रखना होगा सबके लिए। लव यू धर्म जी!’
यह भी पढ़ें: Ankita Lokhande: दिल से देसी हैं अंकिता लोखंडे, बोलीं- हम पेरिस जाकर भी थेपला-अचार खाते हैं
फिल्मों में सक्रिय
धर्मेंद्र की फिल्मों की बात करें, तो वह पिछले दिनों कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। वह रियलिटी शोज में मेहमान की तरह दिखे, तो ‘राॅकी और रानी की प्रेम कहानी’ में भी नजर आए। इस फिल्म में शबाना आजमी, जया बच्चन, रणवीर सिंह और आलिया भट्ट भी थे। फिल्म में उनकी और शबाना की किस की भी काफी चर्चा हुई थी। हाल ही में वह ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में भी दिखाई दिए।
यह भी पढ़ें: Katrina Kaif: कैटरीना ने सास-ससुर पर लुटाया प्यार, बोलीं- उन्होंने जमीन से जुड़े दो इंसानों की परवरिश की है