फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   bollywood stars who got financial issue after getting fame shahrukh khan amitabh bachchan Anupam Kher Govinda

Bollywood Stars: पाई-पाई को मोहताज हो गए थे ये सितारे, किसी ने बेचा घर तो किसी ने फैलाया फिल्म के लिए हाथ

Sat, 17 Jun 2023 03:52 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sat, 17 Jun 2023 03:52 PM IST
सार

फेम के साथ ही बॉलीवुड सुपरस्टार्स अताह पैसा भी कमाते हैं। लेकिन नेम-फेम कमाने के भी कभी-कभी इन सितारों की जिंदगी में भी ऐसे दिन आते हैं, जब ये पाई-पाई के मोहताज हो जाते हैं।

विज्ञापन
bollywood stars who got financial issue after getting fame shahrukh khan amitabh bachchan Anupam Kher Govinda
स्टार्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बॉलीवुड पिछले 110 वर्षों से लोगों का मनोरंजन कर रहा है। इंडस्ट्री में हर रोज बहुत से कलाकार सुपरस्टार बनने का सपना लेकर आते हैं, लेकिन कुछ ही यहां अपना नाम बना पाते हैं। हालांकि, बहुत से इतनी प्रसिद्धि हासिल कर लेते हैं कि उनकी गिनती दुनिया के बड़े-बड़े कलाकारों में होने लगती है। फेम के साथ ही ये सुपरस्टार्स अताह पैसा भी कमाते हैं। लेकिन नेम-फेम कमाने के भी कभी-कभी इन सितारों की जिंदगी में भी ऐसे दिन आते हैं, जब ये पाई-पाई के मोहताज हो जाते हैं। हमारी बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी ऐसे कई सुपरस्टार्स हैं, जो अपने करियर की बुलंदियों पर पहुंचने के बाद भी आर्थिक तंगी का शिकार हो चुके हैं। इनमें बिग बी से लेकर किंग खान तक का नाम शामिल है, चलिए जानते हैं इनके बारे में....

विज्ञापन

bollywood stars who got financial issue after getting fame shahrukh khan amitabh bachchan Anupam Kher Govinda
अभय देओल - फोटो : social media
अभय देओल

इंडस्ट्री में धर्मेंद्र से लेकर बॉबी देओल तक देओल परिवार के तीन कलाकारों ने राज किया है। लेकिन इसी परिवार का एक और बेटा है, जिसने अपने अभिनय से लोगों का समय-समय पर मनोरंजन किया है। यह और कई नहीं बल्कि अभय देओल हैं। अभय देओल अपने अभिनय के साथ-साथ अपनी नशे की आदतों और विवादों के चलते भी सुर्खियों में रहते हैं। लेकिन आज हम अभिनेता के जीवन की जिस बात के बारे में बात करने वाले हैं, वह उनका आर्थिक तंगी का दौर है। दरअसल, देओल परिवार का यह शहजादा एक समय इतना कर्ज में डूब गया था कि उसे चुकाने के लिए अभय को अपना घर तक बेचना पड़ा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

bollywood stars who got financial issue after getting fame shahrukh khan amitabh bachchan Anupam Kher Govinda
अमिताभ बच्चन - फोटो : social media
अमिताभ बच्चन
बॉलीवुड इंडस्ट्री में सबसे बड़े कलाकार के रूप देखे जाने वाले अमिताभ बच्चन को सभी 'शहंशाह', 'सदी के महानायक' से लेकर और कई नामों से जानते हैं। अमिताभ की फैन फॉलोइंग इस हद तक है कि लोग उन्हें भगवान की तरह पूजते हैं। हालांकि, इतना नामी होने के बाद भी दिग्गज अभिनेता को 1990 के दशक में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा था। यह वह दौर था, जिसमें बिग बी की एक भी फिल्म नहीं चल रही थी। यह इतना बुरा दौर था कि अभिषेक बच्चन को अपनी पढ़ाई तक छोड़नी पड़ गई थी। अमिताभ दिवालिया तक हो गए थे, उस समय बिग बी की मदद यश चोपड़ा ने उन्हें एक फिल्म ऑफर करके की थी।
विज्ञापन

bollywood stars who got financial issue after getting fame shahrukh khan amitabh bachchan Anupam Kher Govinda
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान
भारत से लेकर विदेश तक अपने नाम के आगे लोगों को 'किंग' लगाने के लिए मजबूर करने वाले शाहरुख खान की फैन फॉलोइंग किसी भी मायने में हॉलीवुड स्टार्स से कम नहीं है। अमीरी की बात करें तो हाल ही में जारी की गई सबसे अमीर सेलेब्स की लिस्ट में शाहरुख के हॉलीवुड के प्रसिद्ध टॉम क्रूज को पीछे छोड़ दिया था। लेकिन इतने अमीर होने बाद भी शाहरुख की जिंदगी में एक दौर ऐसा आया था, जब उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा था। यह वह समय था, जब शाहरुख की बिग बजट फिल्म 'रा. वन' फ्लॉप हो गई थी। इस बड़े बजट की फिल्म के फ्लॉप होने के बाद शाहरुख खान को पैसों की परेशानी झेलनी पड़ी थी।

bollywood stars who got financial issue after getting fame shahrukh khan amitabh bachchan Anupam Kher Govinda
प्रीति जिंटा - फोटो : सोशल मीडिया

प्रीति जिंटा
खूबसूरत बाला प्रीति जिंटा इन दिनों फिल्म इंडस्ट्री से दूर अपने परिवार के साथ प्यार भरा वक्त बिता रही हैं। लेकिन, अभिनेत्री अपने जमाने की पॉपुलर अभिनेत्रियों में से एक रही हैं। प्रीति की खूबसूरती से लेकर उनके अभिनय तक पर लोग जान छिड़का करते थे। उनकी ज्यादातर सभी फिल्में हिट हुआ करती थी। हालांकि, जब अभिनेत्री ने अपना प्रोडक्शन हाउस खोला और उसके तहत पहली फिल्म रिलीज की तो वह फ्लॉप हो गई थी। ऐसे में प्रीति जिंटा आर्थिक तंगी से गुजरी थीं।

bollywood stars who got financial issue after getting fame shahrukh khan amitabh bachchan Anupam Kher Govinda
अनुपम खेर - फोटो : social media

अनुपम खेर
थिएटर की दुनिया से लेकर बॉलीवुड फिल्मों तक अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके अनुपम खेर की गिनती इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकारों में होती है। वह काफी चर्चित और संपन्न हैं, लेकिन एक बार अभिनेता बैंक करप्ट हो गए थे। इसके बाद उन पर इतना कर्ज हो गया था कि उसे चुकाने के लिए अनुपम खेर ने एक एक्टिंग स्कूल खोला था।

bollywood stars who got financial issue after getting fame shahrukh khan amitabh bachchan Anupam Kher Govinda
राज कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
राज कपूर

बॉलीवुड के शोमैन कहलाने वाले राज कपूर ने इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। अभिनेता ने बॉलीवुड को न केवल फिल्में बल्कि कई नगीने भी दिए हैं, जिन्होंने इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया। अपनी फिल्मों के जरिए एक्सपेरिमेंट करने के लिए पहचाने जाने वाले राज कपूर ने फिल्म 'मेरा नाम जोकर' बनाई थी, जिसमें उन्होंने एक जोकर की जिंदगी को दिखाने की कोशिश की थी। लेकिन यह फिल्म लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आई थी और फ्लॉप हो गई थी। फिल्म के फ्लॉप होने के बाद राज कपूर आर्थिक तंगी का शिकार हो गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed