फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bollywood Singer Udit Narayan Building Massive Fire Erupts

Udit Narayan: सिंगर उदित नारायण की बिल्डिंग में लगी आग, एक पड़ोसी की मौत की है खबर

Tue, 07 Jan 2025 03:07 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 07 Jan 2025 03:07 PM IST
सार

मुंबई में स्थिति सिंगर उदित नारायण की बिल्डिंग में भयावह आग लगने की खबर है। फायरब्रिगेड को इस आग को बुझाने में काफी समय लगा। इस घटना में उदित नारायण के एक पड़ोसी की मौत की खबर भी है। 

विज्ञापन
Bollywood Singer Udit Narayan Building Massive Fire Erupts
उदित नारायण - फोटो : इंस्टाग्राम @uditnarayanmusic

विस्तार

सोमवार रात लगभग 9 बजे के आसपास सिंगर उदित नारायण की बिल्डिंग में भयावह आग लग गई। एक चश्मदीद के अनुसार, आग किसी बिजली के उपकरण या दीए के कारण लगी है। बिल्डिंग में लगी इस आग के कारण उदित नारायण के एक पड़ोसी की मौत की खबर भी है। अभी तक सिंगर की तरफ से इस बारे में कोई बयान नहीं आया है। 

विज्ञापन


पड़ोसी की मौत की खबर 
सिंगर उदित नारायण की बिल्डिंग स्काईपैन में आग लगने की खबर फायरब्रिगेड को मिली। यह बिल्डिंग मुंबई के अंधेरी के शास्त्री नगर में स्थिति है। बिल्डिंग का एक अपार्टमेंट पूरी तरह से आग की लपटों में घिर गया। फायरब्रिगेड को आग को बुझाने में काफी समय लगा। इस आग में सिंगर उदित नारायण के एक पड़ोसी की मौत की खबर भी है।

विज्ञापन

ये खबर भी पढ़ें:Udit Narayan: उदित नारायण को पड़ा दिल का दौरा? सिंगर के मैनेजर ने बताया वायरल खबरों का सच

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या रहा आग लगने का कारण 
उदित नारायण की बिल्डिंग में यह आग 11वीं मंजिल पर लगी है। इसी फ्लैट में रहने वाले राहुल मिश्रा नाम के व्यक्ति की मौत की खबर है। यह उदित के पड़ोसी बताए जा रहे हैं। घर में लगी आग के कारणों के बारे में अभी पता किया जा रहा है। ऐसा अनुमान है किसी बिजली के उपकरण के खराब होने या दीए के कारण यह आग लगी।

ये खबर भी पढ़ें: सिंगर उदित नारायण के बेटे आदित्य को मिली जमानत, इस मामले में हुए थे गिरफ्तार

सुरक्षित हैं उदित नारायण 
सिंगर उदित नारायण के बारे में बताया जा रहा है कि वह सुरक्षित हैं, लेकिन इस घटना से वह सदमे में आ गए हैं। कुछ समय पहले ही सिंगर शान की बिल्डिंग में भी आग लगी थी, उस घटना के बारे में सिंगर शान ने विस्तार से मीडिया को बताया। सिंगर शान के परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित हैं, लेकिन अब भी वह आग की घटना को याद करके काफी घबरा जाते हैं। मुंबई में इस तरह की घटना लगातार हो रही हैं, इस बात को लेकर कई सेलिब्रिटीज चिंता जता चुके हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed