फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   bollywood reaction on narendra modi

नरेंद्र मोदी पर खामोश नहीं रह सका बॉलीवुड

Sat, 17 May 2014 07:58 PM IST
Updated Sat, 17 May 2014 07:58 PM IST
विज्ञापन
bollywood reaction on narendra modi

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बहुमत के साथ लोकसभा में पहुंचने के लिए तैयार है। ऐसे में आशा भोंसले और मधुर भंडारकर सरीखे पार्टी समर्थकों ने नरेंद्र मोदी को बधाई दी है और उन्हें नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेते देखने का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन


फिल्म हस्तियों ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर भाजपा की जीत को लेकर अपने-अपने विचार रखे है। सबके ट्वीट अलग-अलग तरह के रहे हैं।

यह वाकई मोदी की लहर है

bollywood reaction on narendra modi

आशा भोसले :​ ​​भाजपा को बधाई और हमारे अगले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हार्दिक शुभकामनाएं। जय हिंद।​
​​​
​​​हेमा मालिनी :​ ​​मोदी की लहर वास्तव में है। भाजपा को भारी बहुमत मिल रही है।​
​​
​​​मधुर भंडारकर :​​ लहर ने किनारे पर दस्तक दी है। एक युवा, संवेदनशील और जीवंत भारत ने अपना फैसला सुनाया है।​

विज्ञापन
विज्ञापन

धड़क रहा है प्रीति का दिल

bollywood reaction on narendra modi

प्रीति जिंटा :​​​​ टेलीविजन पर चुनाव परिणाम देखकर दिल खुशी से धड़क रहा है। मैं यह देखकर खुश हूं कि यह एक स्थिर और मजबूत सरकार होगी।​​
​​​
​​​अनुपम खेर :​​​​ ​​मैं जैसे ही लाल किले से गुजरता हूं, स्वयं को उस नई आशा और ऊर्जा के बारे में सोचने से नहीं रोक पाता जिसका​ ​आज के बाद भारत अनुभव करेगा।​
​​
​​​​चित्रांगदा सिंह :​​​​ तो हम आज मोदी-फाइड का समर्थन करते हैं। देश को इंतजार है।​

​​ हंसल मेहता :​ ​​फैसला अयोग्य कांग्रेस के खिलाफ है, न कि सांप्रदायिक भाजपा के।​

विज्ञापन

सैफ की टिप्पणी नई किस्म की

bollywood reaction on narendra modi

​​सोहा अली खान :​​ कीचड़ उछालने और नारेबाजी के महीने खत्म होने का इंतजार है।​
​​
विवेक ओबरॉय :​​​​​ ​एक नए युग का प्रारंभ।​

अमृता पुरी :​​ कांग्रेस अब आगे भारत तुम्हारा बसेरा नहीं रहने वाला है।​

अभिषेक कपूर :​ ​​हकदारी की राजनीति खत्म हुई। भारत माता की जय।​

मोदी करेंगे बदलाव

bollywood reaction on narendra modi

पुनीत मल्होत्रा :​​​​ ​देश ने अपना चुनाव कर लिया है।​

​सोफी चौधरी :​​​​​ लोगों ने बतला दिया है। भारत बदलाव चाहता है और नरेंद्र मोदी पर भरोसा करता है!​

​​​विशाल ददलानी :​​ तो स्पष्ट है कि मोदी भारत की आवाज है। एक सुशासन की आशा है, जो देश की सेवा करे।​

​रणवीर शौरी :​​​​ ​शानदार जीत पर नरेंद्र मोदी को बधाई। ​'​अच्छे दिन​'​ का इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed