फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bollywood legendary actress minoo mumtaz passed away

दुखद: दिग्गज अभिनेत्री मीनू मुमताज का निधन, भाई अनवर अली ने दी जानकारी

Sat, 23 Oct 2021 09:06 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sat, 23 Oct 2021 09:06 AM IST
सार

मीनू की जोड़ी सबसे ज्याजा कॉमेडियन जॉनी वॉकर के साथ जमी थी। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया था। मीनू ने पर्दे पर कॉमेडी की और साथ ही साइड रोल्स से भी खूब सुर्खियां बटोरी। साल 1963 में उन्होंने डायरेक्टर सैयद अली अकबर से शादी की थी।

विज्ञापन
Bollywood legendary actress minoo mumtaz passed away
मीनू मुमताज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

हिंदी फिल्म जगत की दिग्गज अदाकारा मीनू मुमताज का 79 वर्ष की उम्र में कनाडा में कुछ मिनट पहले ही निधन हो गया। उनके भाई अनवर अली ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने फिल्म बिरादरी, प्रेस, मीडिया, प्रशंसकों, दोस्तों को मीनू पर प्यार न्यौछावर करने के लिए आभार जताया।

विज्ञापन


मीनू मुमताज बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार और कॉमेडियन महमूद की बहन थीं। 26 अप्रैल 1942 में मीनू का जन्म हुआ था। उन्होंने बचपन से ही डांस की ट्रेनिंग ली थी। महमूद का पूरा परिवार ही फिल्मों से जुड़ा था ऐसे में मीनू भी फिल्मों में आ गई थीं। उन्हें देविका रानी ने फिल्मों में ब्रेक दिया था। देविका रानी ने मीनू को बॉम्बे टॉकीज में बतौर डांसर रख लिया था। मीनू ने बॉलीवुड में फिल्म 'घर घर में दीवाली' से डेब्यू किया था। ये फिल्म साल 1955 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उन्होंने गांव में रहने वाली एक नृतिका का किरदार निभाया था। हालांकि इस फिल्म से मीनू को खास सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन


फिल्म 'सखी हातिम' से उन्हें असली पहचान मिली। इसमें उन्होंने जलपरी का किरदार निभाया था। साल 1958 में आई फिल्म 'हावड़ा ब्रिज' में सगे भाई महमूद के साथ उन्होंने पर्दे पर रोमांस किया था। पर्दे पर भाई बहन के रोमांस को देखकर दर्शक काफी भड़क गए थे और उनकी काफी आलोचना भी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




मीनू की जोड़ी सबसे ज्याजा कॉमेडियन जॉनी वॉकर के साथ जमी थी। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया था। मीनू ने पर्दे पर कॉमेडी की और साथ ही साइड रोल्स से भी खूब सुर्खियां बटोरी। साल 1963 में उन्होंने डायरेक्टर सैयद अली अकबर से शादी की थी। मीनू मुमताज की तबीयत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने बताया था कि उन्हें ट्यूमर है लेकिन उनका ऑपरेशन हुआ तो वो ठीक हो गई थीं। इसके बाद वो कनाडा में रहने लगी थीं लेकिन आज सुबह शनिवार को वो हमेशा हमेशा के लिए इस दुनिया से चली गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed