{"_id":"652e9bd7a328e2b702066ec9","slug":"bollywood-actress-played-police-officer-role-in-films-priyanka-chopra-tabu-singham-again-deepika-padukone-2023-10-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bollywood Actress: पर्दे पर वर्दी पहनकर दबंगई दिखा चुकी हैं ये अभिनेत्रियां, पुलिस अफसर के किरदार में डाली जान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bollywood Actress: पर्दे पर वर्दी पहनकर दबंगई दिखा चुकी हैं ये अभिनेत्रियां, पुलिस अफसर के किरदार में डाली जान
Fri, 20 Oct 2023 11:26 PM IST
पलक शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पलक शुक्ला
Updated Fri, 20 Oct 2023 11:26 PM IST
सार
इंडस्ट्री में ऐसी कई अभिनेत्रियां भी हैं, जो फिल्मी दुनिया में वर्दी पहन दबंगई दिखा चुकी हैं। चलिए आज इस रिपोर्ट में हम आपको ऐसी ही कुछ एक्ट्रेस के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने स्क्रीन पर पुलिस ऑफिस की भूमिका को बखूबी निभाया..
विज्ञापन
एक्ट्रेस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आज के समय में बॉलीवुड कई तरह के जेनर की फिल्में और वेब सीरीज बन रही हैं। सभी के अपने दर्शक होते हैं, जो अपने पसंदीदा अभिनेताओं को अलग-अलग किरदारों में देखना पसंद करते हैं। इन्हीं में से कुछ ऐसे होते हैं, जिन्हें कलाकारों का राउडी अंदाज बहुत भाता है और अगर वह वर्दी में हो तो बात ही अलग है। आपने आज तक बहुत से अभिनेताओं को पुलिस की वर्दी पहन टशन दिखाते देखा होगा। लेकिन, इंडस्ट्री में ऐसी कई अभिनेत्रियां भी हैं, जो फिल्मी दुनिया में वर्दी पहन दबंगई दिखा चुकी हैं। चलिए आज इस रिपोर्ट में हम आपको ऐसी ही कुछ एक्ट्रेस के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने स्क्रीन पर पुलिस ऑफिस की भूमिका को बखूबी निभाया...
विज्ञापन
सिंघम अगेन-दीपिका पादुकोण
- फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका पादुकोण
अपने हर किरदार में जान डालने के लिए पहचानी जाने वाली अभिनेत्रियों में शुमार दीपिका पादुकोण जल्द ही पुलिस की वर्दी पहने नजर आएंगी। हाल ही में डिंपल गर्ल का रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन से पोस्टर रिलीज किया गया है, जिसमें वह किसी धांसू पुलिस ऑफिसर के रूप में नजर आ रही हैं। उनका यह अवतार फैंस को खूब भा रहा है, सभी जल्द से जल्द फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।

तब्बू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
तब्बू
आज भी अपनी खूबसूरती और अभिनय से लोगों के दिलों पर राज करने वाली तब्बू की जितनी तारीफ को जाए उतनी कम है। वह न केवल कॉमेडी और रोमांस बेहतरीन तरीके से करती हैं बल्कि पुलिस ऑफिसर जैसा संजीदा किरदार भी बखूबी निभाती हैं। तब्बू ने फिल्म दृश्यम और भोला में पुलिस अधिकारी का किरदार निभाया है।

मर्दानी 3
- फोटो : सोशल मीडिया
रानी मुखर्जी
अपने चुलबुले अंदाज के लिए पहचानी जाने वाली रानी मुखर्जी ने साल 2014 में फिल्म मर्दानी में ऐसा किरदार निभाया था, जिसकी सभी ने जमकर तारीफ की थी। रानी मुखर्जी ने फिल्म मर्दानी में पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका निभाई थी, जिसे अभिनेत्री ने बड़े ही प्रभावशाली ढंग से निभाया था।

दहाड़
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
सोनाक्षी सिन्हा
अलग-अलग भूमिकाओं में नजर आकार लोगों का दिल लुभाने की कोशिश कर रहीं सोनाक्षी सिन्हा ने हाल में पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभाई थी। अमेजन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज दहाड़ में सोनाक्षी एक पुलिस इंस्पेक्टर के किरदार में थीं, जो किसी भी कीमत पर सीरियल किलर को ढूंढ निकालना चाहती है। सभी को अभिनेत्री के अभिनय ने प्रभावित किया था।

जय गंगाजल
- फोटो : फिल्म पोस्टर
प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक धमाल मचाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा यूं तो हर किरदार में अपनी छाप छोड़ जाती हैं, लेकिन अगर उनके द्वारा निभाए गए पुलिस ऑफिसर के रोल की करें तो उसकी बात ही अलग है। अभिनेत्री 'डॉन' सीरीज और 'जय गंगाजल' में पुलिस की वर्दी पहनकर दमखम दिखा चुकी हैं।