Suneil Shetty: सुनील शेट्टी का बड़ा खुलासा, बोले- उनकी एक्शन फिल्मों से परिवार को हो जाता था सिरदर्द
सुनील शेट्टी ने खुलासा किया कि उनकी एक्शन फिल्में देखने के बाद उनके परिवार को सिरदर्द की दवा की जरूरत पड़ जाती थी। अभिनेता ने बताया कि भले ही मेरी फिल्में चल रही थीं, लेकिन घर पर ऐसा नहीं था।
विस्तार
90 के दशक में अभिनेता सुनील शेट्टी की पहचान एक एक्शन स्टार के रूप होती थी। फिल्म मोहरा, गोपी किशन, रक्षक, भाई जैसी हिट फिल्मों से उन्होंने दर्शकों पर अपनी गहरी छाप छोड़ी। हालांकि, उनके परिवार पर अभिनेता की एक्शन फिल्मों का जादू तब नहीं चलता था। इस बात का खुलासा सुनील ने हाल ही में एक बातचीत में किया है। उन्होंने बताया कि न देखने की इच्छा के बाद भी उनका परिवार उनकी फिल्में देखता था और बाद में चुपचाप सिरदर्द की गोली खा लेता था।
सुनील शेट्टी ने खुलासा किया कि उनकी एक्शन फिल्में देखने के बाद उनके परिवार को सिरदर्द की दवा की जरूरत पड़ जाती थी। अभिनेता ने बताया कि भले ही मेरी फिल्में चल रही थीं, लेकिन घर पर ऐसा नहीं था। उन्होंने बताया कि अपने माता-पिता के साथ पूरे परिवार को एक फिल्म दिखाने के बाद वे खुद उन्हें सिरदर्द की गोली मांगते हुए सुन चुके हैं।
First Act Trailer: डॉक्यू सीरीज 'फर्स्ट एक्ट' का ट्रेलर जारी, नन्हे मुन्नों के संघर्ष और जज्बे की झलक आई नजर
सुनील ने साथ ही यह भी बताया कि कैसे उनके दामाद क्रिकेटर केएल राहुल पर की गई ट्रोलिंग का उन पर गहरा प्रभाव पड़ता है, जबकि राहुल कम प्रभावित होते हैं। अभिनेता ने कहा कि नकारात्मकता के बावजूद, राहुल चुप रहते हैं और अपने क्रिकेट प्रदर्शन से जवाब देते हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो वे हाल ही में वेब सीरीज हंटर टूटेगा नहीं तोड़ेगा में नजर आए थे। इसके अलावा वे वेलकम टू द जंगल और हेरा फेरी 3 में भी नजर आने वाले हैं।
Tripti Dimri: 'एनिमल' से पहले भी इंटीमेट हो चुकी हैं तृप्ति! एक पुरानी वीडियो से खुली अभिनेत्री की पोल