फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bollywood actor Randeep Hooda undergoes Knee surgery

Surgery: अभिनेता रणदीप हुड्डा ने कराई घुटने की सर्जरी, वेब सीरीज के सेट पर हुए थे घायल

Thu, 03 Mar 2022 01:13 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: न्यूज डेस्क Updated Thu, 03 Mar 2022 01:13 PM IST
विज्ञापन
Bollywood actor Randeep Hooda undergoes Knee surgery
रणदीप हुड्डा - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा ने अपने घुटने की सर्जरी कराई है। रणदीप इस वक्त मुंबई के कोकिलाबेन धीरूबाई अंबानी हॉस्पिटल में भर्ती हैं। एक वेब सीरीज की शूटिंग के दौरान उनके घुटने में चोट लग गई थी। हुड्डा को 1 मार्च को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। इससे पहले साल 2020 में भी रणदीप हुड्डा की एक सर्जरी करनी पड़ी थी। उस वक्त उनके पैर का ऑपरेशन किया गया था।

विज्ञापन

Bollywood actor Randeep Hooda undergoes Knee surgery
रणदीप हुड्डा - फोटो : सोशल मीडिया

एक फाइटिंग सीन के दौरान हुए घायल 
अभिनेता के एक करीबी सूत्र ने उनकी चोट की जानकारी देते हुए बताया कि हुड्डा को पिछले महीने एक सीन की शूटिंग के दौरान घुटने में चोट लग गई थी। अभिनेता को एक मार्च को 'कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल' में भर्ती कराया गया था और उनका ऑपरेशन डॉक्टर दिनशॉ पारदीवाला ने किया था। सूत्र ने आगे जानकारी देते हुए कहा, "कल शाम 45 वर्षीय अभिनेता की सर्जरी हुई। उन्हें कुछ दिनों में छुट्टी दे दी जाएगी। यह वही घुटना है जिसमें फिल्म 'राधे' की शूटिंग के दौरान चोट लगी थी और उसका ऑपरेशन किया जाना था।"
 

विज्ञापन
विज्ञापन

Bollywood actor Randeep Hooda undergoes Knee surgery
रणदीप हुड्डा - फोटो : सोशल मीडिया

इन सीरीजों में आएंगे नजर 
रणदीप हुड्डा की आगामी सीरीज 'इंस्पेक्टर अविनाश' वास्तविक जीवन की घटनाओं पर आधारित है। इस सीरीज में उत्तर प्रदेश राज्य में हो रहे अपराधों से निपटने वाले इंस्पैक्टर की कहानी को दिखाया गया है। हुड्डा ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स की रिवेंज ड्रामा सीरीज 'कैट' में भी नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed