फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bollywood Actor Meezaan Jafri Perform Umrah Ramadan 2023 Shared Photos from Mecca

Meezaan Jafri: उमराह करने मक्का पहुंचे मीजान जाफरी, फोटो शेयर कर कही यह बात

Sun, 16 Apr 2023 07:23 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 16 Apr 2023 07:23 PM IST
सार

मीजान ने सोशल मीडिया पर लिखा, "4 घंटे ड्राइव बाद में, नींद नहीं, सहरी नहीं, लेकिन हमें वह पूरा करना है जो हम करने आए थे ...।" 

विज्ञापन
Bollywood Actor Meezaan Jafri Perform Umrah Ramadan 2023 Shared Photos from Mecca
मीजान जाफरी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रमजान के मौके पर अभिनेता-कॉमेडियन जावेद जाफरी के बेटे मीजान जाफरी उमराह करने के लिए पवित्र शहर मक्का पहुंचे। इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अभिनेता ने पवित्र शहर की अपनी यात्रा की कुछ तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए।

विज्ञापन
यह भी पढ़ेंं- Mahima Chaudhry: महिमा चौधरी के बुरे वक्त में काम आए थे कपिल शर्मा, एक्ट्रेस ने किया कॉमेडियन का शुक्रिया अदा
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
एक फ्रेम में, मीजान सफेद शॉल पहने हुए हैं, जो उमराह करने के लिए एक विशिष्ट पोशाक है। उन्होंने इस पोस्ट के कैप्शन में 'उमराह' लिखा है। जैसे ही वह मस्जिद अल नबावी पहुंचे, एक दूसरी स्टोरी में उन्होंने लिखा, "4 घंटे ड्राइव बाद में, नींद नहीं, सहरी नहीं, लेकिन हमें वह पूरा करना है जो हम करने आए थे ...।" 
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ेंं- KKBKKJ: फिल्म रिलीज होने से पहले रिवील हो गया शहनाज गिल का किरदार, इस रोल में आएंगी नजर
कई सेलेब्स कर चुके हैं उमराह
इससे पहले टेलीविजन अभिनेत्री हिना खान और बिग बॉस के प्रतियोगी एली गोनी और असीम रियाज ने भी इस साल उमराह में किया था। हिना को उमराह के दौरान खींची गई तस्वीरें शेयर करने के लिए सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया गया था। 

यह भी पढ़ेंं- Celebs: इन सेलेब्स ने उम्र की सीमा पार कर बुढ़ापे में रचाई शादी, कोई 60 में बनीं दुल्हन तो कोई 70 में चढ़ा घोड़ी
इस फिल्म में आएंगे नजर
वर्क फ्रंट की बात करें तो, मिजान ने संजय लीला भंसाली की 'मलाल' से अपनी शुरुआत की, जो बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही थी। इसके अलावा वह प्रियदर्शन की फिल्म हंगामा 2 में भी नजर आए थे। कोरोना महामारी की वजह से इस फिल्म को सीधा ओटीटी पर रिलीज किया गया था। हालांकि, यह फिल्म भी दर्शकों को पसंद नहीं आई थी। उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म यारियां 2 में नजर आ सकते हैं।
यह भी पढ़ेंं- Sanaa: 23वें न्यूयॉर्क इंडियन फिल्म फेस्टिवल में बजेगा 'सना' का डंका, प्रतियोगिता में चुनी गई राधिका की फिल्म

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed