फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bobby Deol son turns 21 Dharmendra Deol wishes his grandson birthday said Happy Birthday Aryaman jeete raho

Aryaman Deol: 21 साल के हुए बॉबी देओल के लाडले, पोते के जन्मदिन पर दादा धर्मेंद्र ने कुछ यूं लुटाया प्यार

Thu, 16 Jun 2022 08:13 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Thu, 16 Jun 2022 08:13 PM IST
सार

बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल के बेटे आर्यमन आज अपना 21वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर बॉबी देओल ने प्यारी सी तस्वीर शेयर कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामानाएं दी हैं, वहीं दादा धर्मेंद्र भी बेहद प्यार भरे मैसेज से उन्हें विश किया है।

विज्ञापन
Bobby Deol son turns 21 Dharmendra Deol wishes his grandson birthday said Happy Birthday Aryaman jeete raho
बॉबी देओल अपने बेटे आर्यमन के साथ - फोटो : social media

विस्तार

बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल के लाडले आर्यमन लाइमलाइट से दूर रहते हैं। आज 16 जून को वह 21 साल के हो गए हैं। इस मौके पर बॉबी देओल ने अपने इंस्टाग्राम से बेटे के साथ प्यारी सी तस्वीर शेयर कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए अभिनेता ने बेटे के लिए प्यार भरा नोट लिखा है। सेलेब्स भी कमेंट्स के जरिए आर्यमन को जन्मदिन विश कर रहे हैं। वहीं दादा धर्मेंद्र ने भी अपने पोते को प्यार से आशीर्वाद दिया है।

विज्ञापन

पिता बॉबी देओल और दादा धर्मेंद्र ने लुटाया प्यार
बॉबी देओल ने बेटे आर्यमन के साथ बेहद प्यारी तस्वीर साझा की है। पोस्ट शेयर करते हुए अभिनेता ने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे माय एंजेल'। फोटो में बॉबी देओल और आर्यमन दोनों ही हैंडसम लग रहे हैं और ब्लैक कलर की मैचिंग टी शर्ट्स में नजर आ रहे हैं। तस्वीर में पिता और बेटे के बीच की मजबूत बॉन्डिंग और प्यार साफ देखा जा सकता है। दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने अपने पोते को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा,'हैप्पी बर्थडे आर्यमन...जीते रहो'।

विज्ञापन
विज्ञापन

सेलेब्स ने भी की प्यार की बौछार
आर्यमन के जन्मदिन की पोस्ट पर जूनियर बच्चन से लेकर ट्विंकल खन्ना तक कई सितारें बर्थडे विश करते नजर आ रहे हैं। कश्मीर फाइल्स के अभिनेता दर्शन ने कुमार ने भी आर्यमन को जन्मदिन विश करते हुए लिखा,'हैप्पी हैप्पी बर्थडे आर्यमन'। इसी तरह से अभिनेता राहुल देव ने लिखा, 'वाह!! हैप्पी बर्थडे बेटा, ढेर सारा प्यार'। इसके अलावा सोशल मीडिया यूजर्स भी कमेंट्स के जरिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed