{"_id":"602a1b418ebc3ee9365bf680","slug":"bjp-legal-wing-secretary-files-case-against-actor-oviya-for-controversial-tweet-posted-by-her","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Oviya Twitter: भाजपा नेता ने अभिनेत्री ओविया के खिलाफ विवादित ट्वीट को लेकर दर्ज कराई एफआईआर, जानें क्या है पूरा मामला?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Oviya Twitter: भाजपा नेता ने अभिनेत्री ओविया के खिलाफ विवादित ट्वीट को लेकर दर्ज कराई एफआईआर, जानें क्या है पूरा मामला?
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Mon, 15 Feb 2021 03:44 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
आविया ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तमिलनाडु और केरल दौरे के पहले साउथ इंडियन अभिनेत्री ओविया ने अपने ट्विटर अकाउंट पर हैशटैग #GoBackModi ट्वीट किया था। अब इस ट्वीट को लेकर अभिनेत्री ओविया की मुसीबतें बढ़ गई हैं। ओविया के ट्वीट पर तमिलनाडु भाजपा के कानूनी विंग के एक सदस्य ने साइबर क्राइम सेल से शिकायत दर्ज की है।
2 of 5
आविया ट्विटर
- फोटो : फाइल
इसके बाद भाजपा ने मांग की है कि अभिनेत्री ओविया के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। वकील और भाजपा कानूनी विंग के सदस्य एलेक्सिस सुधाकर ने ओविया के खिलाफ शिकायत याचिका पुलिस अधीक्षक, साइबर सेल और सीबी-सीआईडी को सौंपी है। उन्होंने इस मामले की जांच के लिए भी याचिका में कहा है।
3 of 5
आविया ट्विटर
- फोटो : फाइल
इसके साथ ही भाजपा ने यह भी मांग राखी है कि पुलिस ट्वीट के पीछे अभिनेत्री की मंशा और मकसद का भी पता लगाए। वहीं, भाजपा को शक है कि अभिनेत्री ने किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे के पहले जनता को उकसाने को लिए ये ट्वीट किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आविया ट्विटर
- फोटो : फाइल
सुधाकरन ने दावा किया कि हेलेन के ट्वीट के बाद कई लोगों ने बनाकर सार्वजनिक शांति में खलल पैदा करने की कोशिश की। रविवार को किए गए उनके ट्वीट को अब तक 19.9K रीट्वीट किया गया है और 58.7K लाइक मिल चुके हैं।
विज्ञापन
5 of 5
आविया ट्विटर
- फोटो : फाइल
बता दें कि अभिनेत्री ओविया का पूरा नाम हेलेन नेल्सन है। ओविया तमिल बिग बॉस में आने के बाद से चर्चा में हैं। ओविया एक भारतीय मॉडल हैं, जो तमिल, मलयालम और कन्नड़ फिल्म उद्योगों में काम करती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।