{"_id":"c0b4f6ab5226addda34ff46e0b7ff485","slug":"birthday-special-on-sri-devi","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन विशेषः फेरों के समय ही मां बनने वाली थीं श्रीदेवी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जन्मदिन विशेषः फेरों के समय ही मां बनने वाली थीं श्रीदेवी
रोहित मिश्र
Updated Tue, 13 Aug 2013 11:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज से श्रीदेवी 50 साल की हो गईं। फिल्मी परदे पर अपनी चुलबुली इमेज के अलावा श्रीदेवी अपने अफेयर के लिए भी जानी जाती रही हैं। समय-समय पर श्रीदेवी का नाम उनके समकालिन अभिनेताओं के साथ जुड़ता रहा है।
विज्ञापन
एक समय पर लग रहा था कि श्रीदेवी मिथुन चक्रवर्ती के साथ शादी कर लेंगी। उनके अफेयर की खबरें लगातार बढ़ती जा रही थीं। पर ऐसा नहीं हुआ। श्रीदेवी ने अपने फैन्स और बॉलीवुड को चौंकाते हुए अपनी से बड़ी उम्र के बोनी कपूर के साथ शादी की।
विज्ञापन
यह फैसला बहुत चुपचाप हुआ। लोगों की इसकी खबर तब पड़ी जब श्रीदेवी ने शादी करने की घोषणा की। कहा जाता है कि श्रीदेवी यह शादी टालना चाहती थीं लेकिन कुछ ऐसा हुआ कि उन्हें यह शादी करनी ही पड़ी।
विज्ञापन
और उनकी शादी के बारे में ऐसा कहा जाता है कि वे अपनी शादी से पहले ही गर्भवती हो चुकी थीं। मीडिया में उस समय चली खबरों अनुसार जब श्रीदेवी की शादी फिल्म निर्माता बोनी कपूर से हुई, उस दौरान वह सात महीने की गर्भवती थीं।
पढ़िए उन जोड़ियों के बारे में जो तलाक के बाद भी साथी बने हुए हैं
तलाक के बाद भी साथी बनी हैं ये पांच जोड़ियां
श्रीदेवी ने बोनी कपूर से 1996 में शादी की। बताया जाता है कि शादी के कुछ महीने बाद ही श्रीदेवी ने अपनी बड़ी बेटी जाह्नवी को जन्म दिया। बोनी कपूर पहले से शादीशुदा थे। और पहली बीवी से उन्हें संतान भी थी।
श्री देवी की बोनी कपूर से मुलाकात 'मिस्टर इंडिया' के सेट पर हुई। शेखर कपूर निर्देशित इस फिल्म को बोनी कपूर प्रोड्यूस कर रहे थे। इस फिल्म के बाद श्रीदेवी का बोनी कपूर से नियमित रूप से मिलना-जुलना शुरू हो गया। और यह अफेयर बाद में शादी में तब्दील हुआ।
श्रीदेवी ने अलग-अलग तरह की फिल्मों में काम किया। उनके खाते में सदमा जैसी गंभीर फिल्म है तो मिस्टर इंडिया जैसी चुलबुली फिल्म भी। इसके अलावा श्रीदेवी ने अस्सी के दशक में 'नगीना', 'कर्मा', 'सुहागन', 'जांबाज', 'जोशीले', 'चालबाज' और चांदनी जैसी फिल्में की।