फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bipasha Basu shares Romantic Photos with Husband Karan Singh Grover Goes viral on social media

Bipasha Basu: पति के साथ प्यार में डूबीं बिपाशा बसु, शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Sun, 02 Oct 2022 01:21 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 02 Oct 2022 01:21 AM IST
सार

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर अपने घर नन्हे मेहमान के स्वागत को लेकर बेहद उत्साहित हैं। बिपाशा बसु अक्सर सोशल मीडिया के जरिए अपनी इस खुशी को फैंस के साथ शेयर भी करती नजर आती हैं।

विज्ञापन
Bipasha Basu shares Romantic Photos with Husband Karan Singh Grover Goes viral on social media
Bipasha Basu,Karan Singh Grover - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेत्री बिपाशा बसु जल्द मां बनने वाली हैं। इन दिनों वह अपनी प्रेग्नेंसी को एंजॉय कर रही हैं। बता दें कि अभिनेत्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी स्टाइलिश तस्वीरें और वीडियोज फैंस के साथ शेयर करती नजर आती हैं। एक बार फिर बिपाशा ने एक वीडियो शेयर की है। इसमें वह अपने पति और एक्टर करण सिंह ग्रोवर के साथ रोमांस करती नजर आ रही हैं। बिपाशा का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

करण रख रहे बिपाशा का ख्याल
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर अपने घर नन्हे मेहमान के स्वागत को लेकर बेहद उत्साहित हैं। बिपाशा बसु अक्सर सोशल मीडिया के जरिए अपनी इस खुशी को फैंस के साथ शेयर भी करती नजर आती हैं। अपने होने वाले बेबी के स्वागत के लिए बिपाशा और करण जोर-शोर से तैयारियां करने में जुटे हैं। इस बीच बिपासा का भी करण खूब ख्याल रख रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्यार में डूबे आए नजर
हाल ही में बिपाशा ने एक वीडियो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की है। इस वीडियो में दरअसल एक्ट्रेस ने अपनी और करण की कुछ फोटोज शेयर की हैं। वीडियो में दोनों ब्लैक कलर के आउटफिट में कमाल लग रहे हैं। बिपासा के चेहरे पर प्रेग्नेंसी का ग्लो साफ नजर आ रहा है। उस पर लाल रंग की लिपिस्टिक उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रही है। तस्वीरों में दोनों एक-दूसरे के साथ शानदार पोज दे रहे हैं। इसके साथ बिपाशा ने कैप्शन में लिखा है, 'मंकीलव।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Bipasha Basu (@bipashabasu)

विज्ञापन

फैंस दे रहे बधाई
बिपाशा की इस पोस्ट पर यूजर्स की काफी अच्छी प्रतिक्रिया आ रही है। यूजर्स हार्ट और फायर इमोजी पोस्ट कर रहे हैं। साथ ही दोनों को शुभकामनाएं भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आप दोनों का लुक जबरदस्त है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'लवली कपल'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'हम बेसब्री से गुड न्यूज का इंतजार कर रहे हैं।'

Bollywood celebs: इन सितारों ने नहीं बसाया घर, किसी ने अधूरी मोहब्बत तो किसी ने किरदार की वजह से लिया फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed