{"_id":"62dd8870dcea468cc775a45b0e4b40ba","slug":"biopic-on-dawood-ibrahim-s-sister-delayed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाउद की बहन पर बन रही फिल्म में कोई पैसा लगाने को तैयार नहीं!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दाउद की बहन पर बन रही फिल्म में कोई पैसा लगाने को तैयार नहीं!
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
Updated Mon, 18 Jan 2016 05:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल 2013 में जंजीर जैसी सुपर फ्लॉप फिल्म बनाने वाले निर्देशक अपूर्व लखिया परेशान हैं क्योंकि उनकी अगली फिल्म के लिए निर्माता नहीं मिल रहे। जबकि स्क्रिप्ट पूरी हो चुकी है। लखिया अंडरवर्ल्ड डॉन आतंकी दाउद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर की जिंदगी पर फिल्म बनाना चाहते हैं और सोनाक्षी सिन्हा ने हसीना का रोल करना मंजूर कर लिया है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार लखिया ने इस साल फरवरी में शूटिंग शुरू करने की योजना बनाई थी और निर्माताओं की तलाश कर रहे थे। लेकिन उन्हें शूटिंग की नए सिरे से योजना बनानी पड़ रही है। निर्देशक का दावा है कि सोनाक्षी और कुछ अन्य कलाकारों की डेट्स की समस्या के कारण शूटिंग आगे बढ़ानी पड़ रही है।
विज्ञापन
मगर सूत्रों का दावा है कि लखिया का खराब रिकॉर्ड देखते हुए कोई प्रोड्यूसर पैसा लगाने को राजी नहीं है। नतीजा यह कि फरवरी में शूटिंग की योजना उन्हें रद्द करनी पड़ी है। अब जब कोई पैसा लगाने वाला मिलेगा, तभी इस फिल्म की शूटिंग हो सकेगी।
विज्ञापन