Abhishek Malhan: बिग बॉस का यह एक्स कंटेस्टेंट हुआ चोरी का शिकार, चुना लगा तो आई पिता की याद
'बिग बॉस ओटीटी 2' फेम अभिषेक मल्हान को लेकर एक बूरी खबर सामने आई है। जिसका खुलास उन्होंने अपने लेटेस्ट व्लॉग में किया है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिषेक मल्हान अपनी 'बिग बॉस ओटीटी 2' जर्नी के बाद से फेम हासिल कर रहे हैं। यूट्यूबर और सोशल मीडिया स्टार ने हमेशा अपने व्लॉग्स से अपने फैंस को इंप्रेस किया है। अभिषेक को हाल ही में एक भयानक घटना का सामना करना पड़ा और उन्होंने अपने व्लॉग में इसके बारे में खुलासा किया।
उन्होंने आगे कहा, 'मुझे किसी को गिफ्ट देने के लिए एक आईफोन खरीदना था और इसके लिए मुझे ये पैसे मिले थे लेकिन अब मेरे पास नहीं है। मेरे पापा ने मुझसे पैसों को लेकर सावधान रहने के लिए लाख बार कहा और फिर भी ये मुझसे खो गए। मैंने नहीं सोचा था कि मुझे ऐसी चीज का सामना करना पड़ेगा। यह बहुत डरावना है और मुझे नहीं पता कि अब इसके बारे में क्या करना है। काश मैं थोड़ा और सतर्क होता।'
अभिषेक की इस वीडियो पर उनके फैंस भी अपने रिएक्शन दे रहे हैं और उन्हें परेशान न होने की सलाह दे रहे हैं। बता दें कि, अभिषेक मल्हान बिग बॉस ओटीटी 2 में नजर आए थे। शो में वे फर्स्ट रनरअप रहे थे। इसके अलावा वे यूट्यूब पर काफी फेमस हैं और उनकी वीडियोज को काफी पसंद किया जाता है।
यह भी पढ़ें: इन 10 फिल्मों ने विजय को उत्तर में बनाया सुपरस्टार, हर फिल्म ‘लियो’ से इक्कीस