{"_id":"64f70d1611b3d5615500ba8b","slug":"bigg-boss-ott-2-fame-manisha-rani-song-with-tony-kakkar-jamna-paar-teaser-out-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jamna Paar: मनीषा रानी के गाने 'जमना पार' का टीजर रिलीज, टोनी कक्कर के साथ जंच रहीं 'बिग बॉस ओटीटी 2' की क्वीन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Jamna Paar: मनीषा रानी के गाने 'जमना पार' का टीजर रिलीज, टोनी कक्कर के साथ जंच रहीं 'बिग बॉस ओटीटी 2' की क्वीन
Tue, 05 Sep 2023 04:43 PM IST
प्रियंका नेगी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रियंका नेगी
Updated Tue, 05 Sep 2023 04:43 PM IST
सार
टोनी कक्कड़ के साथ 'बिग बॉस ओटीटी 2' की क्वीन मनीषा रानी का पहला गाना 'जमना पार' का टीजर आखिरकार रिलीज हो गया है।
विज्ञापन
टोनी कक्कड़ और मनीषा रानी
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
टोनी कक्कड़ के साथ 'बिग बॉस ओटीटी 2' की क्वीन मनीषा रानी का पहला गाना 'जमना पार' का टीजर आखिरकार रिलीज हो गया है। नेहा कक्कड़ की आवाज में 'जमना पार' गाने में मनीषा रानी बेहद जंच रही हैं।
बिग बॉस ओटीटी 2 के ग्रैंड फिनाले में टोनी कक्कड़ ने एंट्री की थी। और इसी दौरान उन्होंने मनीषा रानी को म्यूजिक एल्बम में लॉन्च करने का वादा किया था जो कि अब पूरा हो चुका है। मनीषा रानी ने अपने अपकमिंग म्यूजिक वीडियो का टीजर शेयर किया है।
टीजर की शुरुआत मनीषा रानी से होती है, जो पालकी में बैठी हैं। इस बीच टोनी कक्कड़ का कूल लुक भी दिखाया गया है। सॉन्ग की फीमेल वॉइस में नेहा कक्कड़ हैं, जबकि मेल वॉइस में इसे टोनी कक्कर ने ही गाया है। सिर्फ टीजर से ही फैंस का इन दोनों को देखने का उत्साह दोगुना हो गया है। फैंस को मनीषा रानी के लोक के साथ-साथ बैकग्राउंड और म्यूजिक भी काफी पसंद आ रहा है।
विज्ञापन
बता दें कि मनीषा और टोनी का ये गाना 6 सितम्बर को रिलीज हो रहा है। अब फैन्स बिहार की मनीषा रानी के इस गाने को लेकर ढेर सारी उम्मीदें लगाए बैठे हैं। लोगों ने कहा है- मनीषा के साथ टोनी की केमिस्ट्री देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। इससे पहले मनीषा ने टोनी कक्कड़ के साथ इस गाने का पोस्टर इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था, जिसपर नेहा ने लिखा है- मेरी आवाज मनीषा के लिए। वहीं नेहा कक्कड़ के हसबैंड रोहनप्रीत ने कहा- हमारी आंखें आप दोनों पर होंगी।
यह भी पढ़ें: आयुष्मान की ‘ड्रीम गर्ल 2’ की टॉप 10 में एंट्री, विक्की कौशल की फिल्म से निकली आगे