फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bigg Boss ott 2 avinash sachdeva to palak purswani these 4 contestant of show got eliminated for first week

Bigg Boss OTT: 'बिग बॉस ओटीटी 2' में चार सदस्य हुए नॉमिनेट, जानिए इस हफ्ते कौन होगा घर से बेघर?

Tue, 20 Jun 2023 01:28 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Tue, 20 Jun 2023 01:28 PM IST
सार

बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 का पिछले हफ्ते आगाज हो गया है। होस्ट सलमान खान ने शो के सभी कंटेस्टेंट्स के नाम से पर्दा हटा दिया। वहीं अब पहले हफ्ते के लिए नॉमिनेशन प्रक्रिया भी पूरी हो गई है।

विज्ञापन
Bigg Boss ott 2 avinash sachdeva to palak purswani these 4 contestant of show got eliminated for first week
बिग बॉस ओटीटी 2 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सलमान खान के शो बिग बॉस ओटीटी 2 को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस शो का आगाज पिछले हफ्ते 17 जून को हुआ। बिग बॉस ने पहले हफ्ते का नॉमिनेशन राउंड भी करा दिया है। सोमवार को बिग बॉस ने नॉमिनेशन की घोषणा की।  

विज्ञापन

इससे पहले शो शुरू होने के 12 घंटे बाद ही बिग बॉस ने पुनीत सुपरस्टार को बाहर का रास्ता दिखा दिया, क्योंकि उन्होंने नियम का उल्लंघन करते हुए घर की प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाया। पुनीत के बाहर जाने से उनके फैंस का झटका लगा था। पुनीत के बाहर जाने के बाद घर में 12 कंटेस्टेंट बचे हैं, जिन पर नॉमिनेशन की तलवार लटकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bigg Boss ott 2 avinash sachdeva to palak purswani these 4 contestant of show got eliminated for first week
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

नया प्रोमो आया सामने
बिग बॉस ओटीटी 2 के आने वाले एपिसोड का प्रोमो सामने आया है, जिसमें नॉमिनेशन की प्रक्रिया की झलक दिखाई है। इस हफ्ते के लिए चार लोग नॉमिनेट हुए है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस लिस्ट में बेबिका धुर्वे से लेकर अविनाश सचदेव तक का नाम शामिल है। बेबिका धुर्वे और अविनाश सचदेव के अलावा पलक पुरसवानी और जिया शंकर को इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट कर दिया गया है।

विज्ञापन

पुनीत ने शो में किया यह कारनामा
प्रीमियर के बाद शुरुआत से ही पुनीत अपने व्यवहार के कारण बिग बॉस के निशाने पर आ गए। दरअसल, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर प्रकाश कुमार उर्फ पुनीत सुपरस्टार को उनके अशिष्ट व्यवहार और बिग बॉस की संपत्ति को नष्ट करने के लिए कुछ ही घंटों के भीतर घर से निकाल दिया गया। पुनीत बाथरूम में दो फैमिली पैक टूथपेस्ट ट्यूब बर्बाद कर रहे थे। उन्होंने ट्यूब ली और पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाया, यह दावा करते हुए कि वह अपनी त्वचा को बनाए रखने के लिए रोजाना ऐसा करते हैं।

यह भी पढ़ें:  फिल्म निर्माता के रूप में करण ने बॉलीवुड में किए 25 साल पूरे, शाहरुख ने भावुक नोट लिखकर दी बधाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed