Deepak Thakur: 'कालीन भैया' के घर पहुंचे बिग बॉस फेम दीपक ठाकुर, बोले- मुंबई में अपनों का एहसास
सलमान खान के शो 'बिग बॉस 12' में दीपक ठाकुर ने लोगों के दिल में खास जगह बनाई। बिहार के गायक को लोगों ने शो में काफी पसंद भी किया।
विस्तार
बिग बॉस 12 में नजर आ चुके दीपक ठाकुर को भला कौन नहीं जानता है। सलमान खान के इस शो में दीपक ने अपनी एक अलग पहचान बना ली थी। बिहार के गायक को लोगों ने शो में काफी पसंद भी किया। हालांकि वह बिग बॉस के विनर नहीं बन सके। शो के फिनाले के बाद दीपक जैसे कहीं गुमनामी में खो से गए थे। लेकिन अब हाल ही में दीपक बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के साथ नजर गणेश पूजा करते हुए नजर आए।
दीपक ठाकुर ने सोशल मीडिया पर एक स्टोरी पोस्ट करते हुए लिखा है- 'मुंबई में अपनों का एहसास...'। इस तस्वीर को देखने के बाद फैंस इस पोस्ट पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। दीपक ने एक सोशल मीडिया पर वीडियो भी पोस्ट किया है जिसमें पकंज त्रिपाठी के साथ वह गणेश बप्पा की आरती करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
उन्होंने अपनी पोस्ट में बताया कि कैसे पंकज त्रिपाठी ने उन्हें मुंबई में रहते हुए भी एक अनजान शहर में अपने घर जैसा महसूस कराया। बता दें कि पंकज त्रिपाठी और दीपक ठाकुर दोनों बिहार से हैं और एक-दूसरे के साथ करीबी रिश्ता शेयर करते हैं।
बता दें कि, बिहार के रहने वाले दीपक ठाकुर पेशे से सिंगर हैं और उन्होंने कलर्स टीवी के मशहूर रिएलिटी शो 'बिग बॉस' के सीजन 12 में हिस्सा लिया था। वहीं, बिग बॉस के घर बाहर आने के बाद दीपक ठाकुर सोमी खान के साथ म्यूजिक वीडियो 'केसरिया बालम' में नजर आए थे। उन्होंने विकास गुप्ता के शो 'एमटीवी एस ऑफ स्पेस 2' में भी भाग लिया था। हालांकि, इस शो में उनकी जर्नी ज्यादा दिन की नहीं रह सकी।
यह भी पढ़ें: इंजीनियर बनते-बनते कैसे किंग ऑफ रोमांस बन गए यश चोपड़ा, एक छोटे से कमरे से की थी शुरुआत