फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bigg Boss Contestant Nikki Tamboli Taken to Tihar Jail to Recreate Meeting With Sukesh News in Hindi

Nikki Tamboli: सुकेश चंद्रशेखर से मुलाकात के लिए फिर तिहाड़ गईं निक्की तंबोली? पुलिस ने खुद किया खुलासा

Tue, 27 Sep 2022 10:27 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 27 Sep 2022 10:27 PM IST
सार

दिल्ली पुलिस की एक टीम निक्की तंबोली और सोफिया सिंह, दोनों अभिनेत्रियों को तिहाड़ जेल लेकर गई। यह छानबीन ठग सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ रुपये के रंगदारी मामले को लेकर की जा रही है।

विज्ञापन
Bigg Boss Contestant Nikki Tamboli Taken to Tihar Jail to Recreate Meeting With Sukesh News in Hindi
निक्की तंबोली  - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रियलिटी शो 'बिग बॉस' फेम एक्ट्रेस निक्की तंबोली चर्चा में हैं। अभिनेत्री एक बार फिर तिहाड़ जेल गई हैं। दरअसल, सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में दिल्ली पुलिस की एक टीम निक्की तंबोली को तिहाड़ जेल लेकर गई। टीम निक्की को एक क्राइम सीन रीक्रिएट करने के लिए उस जगह पर लेकर गई, जहां सुकेश कैद है। बता दें कि ठग सुकेश चंद्रशेखर मामले में जहां एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज और नोरा फतेही के नाम चर्चा में हैं, वहीं निक्की तंबोली का नाम भी इस मामले में आया है।  

विज्ञापन

आपको बता दें कि दिल्ली पुलिस की एक टीम निक्की तंबोली और सोफिया सिंह, दो अभिनेत्रियों को तिहाड़ जेल लेकर गई। यह छानबीन ठग सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ रुपये के रंगदारी मामले को लेकर की जा रही है। इस बात की जानकारी खुद पुलिस अफसरों की तरफ से आई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ऐसा इसलिए किया गया, ताकि निक्की तंबोली और सोफिया सिंह सुकेश से हुई अपनी मुलाकातों को रीक्रिएट कर सकें। दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा की टीम दोनों अभिनेत्रियों को तिहाड़ सेंट्रल जेल नंबर वन में लेकर गई, जहां जांच-पड़ताल के लिए उन्होंने अपनी मीटिंग को रीक्रिएट किया।

Deepika Padukone: इस गंभीर बीमारी से जूझ रहीं दीपिका पादुकोण, जानें कितने खतरनाक हैं इसके लक्षण

विज्ञापन

आपको बता दें कि जेल में बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर कई बड़े सितारों को ठगने का आरोप लगा है। इसी सिलसिले में जैकलीन फर्नांडीज और नोरा फतेही से भी कई बार पूछताछ की जा चुकी है। इसके अलावा टीवी एंकर रह चुकीं पिंकी ईरानी समेत कई अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा चुकी है। बता दें कि ठग सुकेश को पिछले साल कुछ हाई-प्रोफाइल लोगों से धोखाधड़ी और जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। जैकलीन फर्नांडीज को 26 सितंबर 2022 को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने तलब किया था। हालांकि, उन्हें फिलहाल अगली सुनवाई तक अंतरिम जमानत मिल गई है।

ब्लैक आउटफिट में पलक तिवारी का ग्लैमरस अंदाज

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed