फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Big News: Release date of four big films of Yash Raj Films announced Prithviraj will release in January next year

Big News: यशराज फिल्म्स की चार बड़ी फिल्मों की रिलीज डेट घोषित, अगले साल जनवरी में आएंगे 'पृथ्वीराज'

Sun, 26 Sep 2021 02:01 PM IST
हर्षिता सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sun, 26 Sep 2021 02:01 PM IST
सार

आदित्य चोपड़ा ने यशराज फिल्म्स की अपनी चार प्रमुख बड़ी फिल्मों की रिलीज की तारीखों की घोषणा कर दी है। इन फिल्मों में बंटी और बबली 2, पृथ्वीराज, जयेशभाई जोरदार और शमशेरा शामिल हैं।

विज्ञापन
Big News: Release date of four big films of Yash Raj Films announced Prithviraj will release in January next year
यशराज फिल्म्स - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आदित्य चोपड़ा ने यशराज फिल्म्स की अपनी चार प्रमुख बड़ी फिल्मों की रिलीज की तारीखों की घोषणा कर दी है। इन फिल्मों में बंटी और बबली 2, पृथ्वीराज, जयेशभाई जोरदार और शमशेरा शामिल हैं। वरुण वी. शर्मा द्वारा निर्देशित फिल्म बंटी और बबली 2, 19 नवंबर, 2021 को रिलीज की जाएगी। इस फिल्म में सैफ अली खान, रानी मुखर्जी, सिद्धांत चतुर्वेदी और नवोदित शरवरी नजर आएंगे। 

विज्ञापन

वहीं, यशराज फिल्म्स का बड़ी बजट फिल्म पृथ्वीराज 21 जनवरी, 2022 को दुनिया भर में रिलीज होगी। इस फिल्म में सुपरस्टार अक्षय कुमार राजा पृथ्वीराज चौहान के किरदार में नजर आएंगे। वहीं, मिस वर्ल्ड रह चुकीं मानुषी छिल्लर अपनी इस डेब्यू फिल्म में संयोगिता का रोल निभाएंगी। इस फिल्म का निर्देशन डॉ चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने किया है। 

विज्ञापन

 

Big News: Release date of four big films of Yash Raj Films announced Prithviraj will release in January next year
जयेशभाई जोरदार - फोटो : सोशल मीडिया

रणवीर सिंह और शालिनी पांडे स्टारर फिल्म जयेशभाई जोरदार अगले साल 25 फरवरी को बड़े पर्दे कर दिखाई देगी। दिव्यांग ठक्कर के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में रणवीर एक गुजराती व्यक्ति की भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे।

 

Big News: Release date of four big films of Yash Raj Films announced Prithviraj will release in January next year
शमशेरा - फोटो : सोशल मीडिया

सुपरस्टार रणबीर कपूर अभिनीत फिल्म शमशेरा अगले साल 18 मार्च को रिलीज होगी। इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ अभिनेत्री वाणी कपूर भी नजर आएंगी। करण मल्होत्रा द्वारा निर्देशित की जा रही इस फिल्म में संजय दत्त भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed