फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bhoomi Pednekar hands dvd scrapbook and script while cleaning in lockdown

लॉकडाउन में घर की सफाई कर रही थीं भूमि पेडनेकर, हाथ लगा ये 'खजाना'

Fri, 22 May 2020 11:58 AM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Fri, 22 May 2020 11:58 AM IST
विज्ञापन
Bhoomi Pednekar hands dvd scrapbook and script while cleaning in lockdown
भूमि पेडनेकर - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी सिनेमा की काबिल अदाकाराओं में से एक भूमि पेडनेकर को लॉकडाउन में घर की सफाई करने के दौरान एक ऐसी चीज हाथ लगी कि जिसने उनका पूरा सोचने का गणित ही गड़बड़ा दिया। भूमि की एक फिल्म ‘डॉली किट्टी और वो चमकते सितारे’ जल्द रिलीज होने वाली है और इस फिल्म में उनका जो किरदार है, वह बहुत कुछ वैसा ही जैसा भूमि अब से कोई 10-15 साल पहले हुआ करती थीं।

विज्ञापन

Bhoomi Pednekar hands dvd scrapbook and script while cleaning in lockdown
भूमि पेडनेकर - फोटो : सोशल मीडिया

इस बारे में चर्चा चलने पर भूमि बताती हैं, 'इन दिनों घर पर इतना अधिक समय मिल रहा है कि आप अपना जीवन रीबूट कर सकते हैं। अपनी प्राथमिकताएं नए सिरे से तय कर सकते हैं लेकिन इसके बाद भी कुछ ऐसी चीजें सामने आ जाती हैं जिनके बारे में तो कभी सोचा भी नहीं होता। मैं एक ट्रंक साफ कर रही थी तो मेरे स्कूल की एक स्क्रैपबुक हाथ लग गई। मेरा पहला डीवीडी ऑडिशन टेप भी मिला और मेरी लिखी पहली स्क्रिप्ट भी इसी दौरान मुझे फिर से मिल गई। ‘डॉली किट्टी’ फिल्म में मेरा किरदार भी अपनी स्क्रैपबुक के साथ कुछ ऐसा ही करता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

Bhoomi Pednekar hands dvd scrapbook and script while cleaning in lockdown
भूमि पेडनेकर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

लॉकडाउन से बाहर आने के बारे में बात करते हुए भूमि कहती हैं, 'फर्स्ट वीक बड़ा अजीब था। मेरा रूम सड़क की तरफ है तो आमतौर पर बहुत शोरगुल रहता था, लेकिन अचानक वहां खामोशी छा गई। धीरे-धीरे 2-3 दिनों में उस शोर की जगह पक्षियों की चहचहाहट ने ले ली। लॉकडाउन का पहला हफ्ता पागलपन भरा था, मेरा मतलब है कि हम सब वायरस के बारे में ही बातें करते रहते थे। उसकी बात तो हम अभी भी करते हैं, लेकिन अब हमने इसके साथ ही रहने और इससे निपटने का तरीका निकाल लिया है।'

मुंबई में शोहरत और साउथ में दौलत बटोरने में अगला नंबर आलिया का, प्रभास के साथ आएंगी नजर
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed