{"_id":"63cf80bf0bf80667fa0e3b65","slug":"bhola-teaser-2-out-ajay-devgan-looking-in-action-mode-tabu-starrer-film-2023-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bholaa Teaser 2: 'सौ शैतान से टकराएगा एक चट्टान', भोला के दूसरे टीजर में जबरदस्त एक्शन में दिखे तब्बू और अजय","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bholaa Teaser 2: 'सौ शैतान से टकराएगा एक चट्टान', भोला के दूसरे टीजर में जबरदस्त एक्शन में दिखे तब्बू और अजय
Tue, 24 Jan 2023 12:27 PM IST
ज्योति वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति वर्मा
Updated Tue, 24 Jan 2023 12:27 PM IST
सार
अभिनेता अजय देवगन और तब्बू स्टारर फिल्म भोला का दूसरा टीजर आउट हो गया है। फिल्म में दोनों ही कलाकार जबरदस्त एक्शन में नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
Bholaa
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अभिनेता अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म भोला का टीजर 2 रिलीज हो गया है। इस फिल्म का पोस्टर पहले ही रिलीज हो चुका था। जिसके बाद अभिनेता अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म भोला का दूसरा टीजर साझा किया है। फिल्म में अजय के साथ अभिनेत्री तब्बू नजर आने वाली हैं। फिल्म एक्शन, ड्रामा से भरपूर नजर आ रही है। अजय देवगन दमदार रोल में दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
जब एक चट्टान, सौ शैतान से टकराएगा
अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का टीजर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है-जब एक चट्टान, सौ शैतान से टकराएगा। अजय देवगन और तब्बू स्टारर फिल्म भोला एक्शन, ड्रामा से भरपूर है। इस फिल्म में अभिनेता एक कैदी के किरदार में नजर आने वाले हैं। वहीं अभिनेत्री तब्बू एक पुलिस ऑफिसर का रोल अदा करती दिखेंगी। फिल्म के टीजर की शुरुआत अजय देवगन से होती है। इसके बाद अजय देवगन फुल एक्शन में नजर आते हैं। बाद में अभिनेत्री तब्बू की एंट्री होती हैं, जहां उन्हें कुछ लोग बालों से घसीटते हुए दिखाई देंगे। फिल्म की कहानी ड्रग माफिया को लेकर बनी है। आपको बता दें कि फिल्म भोला साउथ की ब्लॉकबस्टर फिल्म कैथी की हिंदी रीमेक है। साउथ की फिल्म कैथी में अभिनेता कार्थी शिवकुमार ने मुख्य किरदार निभाया है। फिल्म लोगों को काफी पसंद आई थी।
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
30 मार्च को रिलीज होगी फिल्म
भोला फिल्म में अजय देवगन के साथ अभिनेत्री तब्बू मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं। इससे पहले अजय देवगन और तब्बू साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म दृश्यम 2 में एक साथ नजर आए थे। इसके अलावा दीपक डोबरियाल और शरद केलकर भी दिखाई देंगे। अजय देवगन ने इस फिल्म का निर्देशन भी किया है। फिल्म 30 मार्च को सिनेमाघरों में नजर आएगी।
यह भी पढ़ें-Bollywood: गांव की मिट्टी से निकल देशभर में चमके ये बॉलीवुड सितारे, हुनर से जीता करोड़ों लोगों का दिल