Bhojpuri: साड़ी पहनकर, लिपस्टिक-बिंदी लगाए नजर आए 'निरहुआ', वीडियो देख छूट जाएगी हंसी
इस बार निरहुआ ने फैंस का मनोरंजन करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया है। इस समय उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ हिंदुस्तानी भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने-माने स्टार हैं। उनकी हर एक फिल्म से दर्शकों का जमकर एंटरटेनमेंट होता है। दिनेश लाल यादव रील लाइफ में अपनी फिल्मों से तो दर्शकों का मनोरंजन करते ही हैं लेकिन इस बार निरहुआ ने फैंस का मनोरंजन करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया है। इस समय उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे बिंदी, लिपस्टिक लगाए महिला के गेटअप में नजर आ रहे हैं। निरहुआ का ये फनी वीडियो यकीनन आपको भी काफी मजेदार लगेगा इसे देखने के बाद आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
साड़ी पहन लड़कियों की तरह शर्माते नजर आए निरहुआ-
इस वीडियो में निरहुआ यानी दिनेश लाल यादव ग्रीन कलर की साड़ी पहने, मांग टीका और माथे पर बिंदी, होंठो पर लिपस्टिक लगाए नजर आ रहे हैं। इसी के साथ उन्होंने गले नेकलेस पहनने के साथ ही हाथों में चूड़ियां भी पहने हुए हैं। निरहुआ लड़की के इस गेटअप में पहले बिल्कुल लड़कियों की तरह शर्माते हैं और फिर खिलखिला कर हंसने लगते हैं। बैकग्राउंड में फनी डायलॉग की आवाज आती है, 'अरे कोई हमे भी पटा लो'। निरहुआ की ये वीडियो देखने के बाद हंसी रोक पाना मुश्किल हे।