{"_id":"64061bf4c743a25ba4073f98","slug":"bhojpuri-song-of-dinesh-lal-nirahua-neelma-giri-malpuwa-jaisan-gaal-released-on-holi-fans-love-song-2023-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhojpuri Song: निरहुआ के होली सॉन्ग मालपुआ जइसन गाल ने मचाया धमाल, जमकर झूमे एक्टर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bhojpuri Song: निरहुआ के होली सॉन्ग मालपुआ जइसन गाल ने मचाया धमाल, जमकर झूमे एक्टर
Mon, 06 Mar 2023 10:29 PM IST
ज्योति वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति वर्मा
Updated Mon, 06 Mar 2023 10:29 PM IST
सार
भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ का गाना मालपुआ जइसन गाल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है। इस गाने में एक्टर जमकर मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं और उनके साथ नीमल गिरी नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
Bhojpuri Song
- फोटो : social media
विस्तार
इस साल पूरे देश में आठ मार्च को होली का त्योहार मनाया जाएगा, जिसको लेकर चारों तरफ तैयारियां चल रही हैं। इस दिन सभी लोग एक दूसरे को रंग लगाते हैं। होली के त्योहार में रंगों के अलावा खास बात होती है, उसके गानों की। होली के गानों पर सभी लोग जमकर झूमते हैं और मस्ती करते हैं। वहीं भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ का हाल ही में होली का गाना रिलीज हुआ है। दिनेश लाल निरहुआ भोजपुरी इंडस्ट्री के बहुत बड़े कलाकार हैं। उनके लाखों चाहने वाले हैं और उनके गानों को लेकर फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। होली के इस खास मौके पर निरहुआ के गाने ने धमाल मचा दिया है, जो कि सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
निरहुआ के साथ नजर आईं नीलम गिरी
निरहुआ के इस होली सॉन्ग का नाम मालपुआ जइसन गाल है। यह गाना फिल्म रिश्तों का बटवारा का है। गाने में एक्टर के साथ भोजपुरी कलाकार नीलम गिरी नजर आ रही हैं। दोनों की केमिस्ट्री देखते ही बनती है। इस गाने में दोनों जमकर डांस करते हुए और एक दूसरे को रंग लगाते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान की सारा या भारत की हुमा कौन ज्यादा हसीन?
यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ सॉन्ग
यह गाना यूट्यूब चैनल वेव म्यूजिक पर तीन मार्च को रिलीज हुआ था, हालांकि उसके बाद भी यह गाना लगातार वायरल हो रहा है। वहीं इस गाने के बोले प्यारे लाल यादव कवि ने लिखे हैं और इसे म्यूजिक ओम झा ने दिया है। यह गाना ओम झा और प्रियंका मौर्या ने गाया है। बीते तीन दिनों में गाने को एक लाख से ऊपर व्यूज मिल चुके हैं।
सनी देओल को देख बोल पड़ा किसान-बिलकुल असली जैसे दिखते हैं