फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bhojpuri: Rani Chatterjee shared pictures of her haldi function fans got confused after seeing the photo

भोजपुरी: रानी चटर्जी ने शेयर की अपनी हल्दी की तस्वीरें, फोटो देख चकराया फैंस का सिर

Sun, 05 Dec 2021 11:46 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sun, 05 Dec 2021 11:46 AM IST
सार

फोटोज में रानी की हल्दी की रस्म होता देख कई लोगों को लग रहा है कि रानी गुपचुप तरीके से शादी कर रही हैं।

विज्ञापन
Bhojpuri: Rani Chatterjee shared pictures of her haldi function fans got confused after seeing the photo
रानी चटर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की जानी- मानी अभिनेत्री रानी चटर्जी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। इंडस्ट्री में सेल्फी क्वीन के नाम से मशहूर रानी इन दिनों अपनी आगामी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त चल रही हैं। हालांकि, वह लगातार सोशल मीडिया के जरिए लोगों से जुड़ी रहती हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। इसी क्रम में हाल ही अभिनेत्री ने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों के सामने आते ही रानी के फैंस असमंजस में पड़ गए।

विज्ञापन

दरअसल, अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में अभिनेत्री हल्दी लगाए नजर आ रही हैं। फोटोज में रानी की हल्दी की रस्म होता देख कई लोगों को लग रहा है कि रानी गुपचुप तरीके से शादी कर रही हैं। हालांकि, ऐसा नहीं हैं। रानी की यह तस्वीरें उनकी आने वाली फिल्म 'नाचे दूल्हा गली-गली' के सेट पर क्लिक की गई है। 

विज्ञापन

Bhojpuri: Rani Chatterjee shared pictures of her haldi function fans got confused after seeing the photo
रानी चटर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम

सामने आई इन तस्वीरों में रानी चटर्जी पीले रंग की साड़ी पहने दिखाई दे रही हैं। साथ ही तस्वीरों में वह हल्दी की रस्म अदा करती नजर आ रही हैं। मुस्कुराती हुई अपनी इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, 'उम्मीदें बनाम सच्चाई, हल्दी है लगने वाली नाचे दूल्हा गली गली के सेट पर।' 

View this post on Instagram

A post shared by Rani Chatterjee Official (@ranichatterjeeofficial)

Bhojpuri: Rani Chatterjee shared pictures of her haldi function fans got confused after seeing the photo
रानी चटर्जी - फोटो : Instagram

इन फोटोज में रानी चटर्जी बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश लग रही हैं। वहीं, उनकी इन फोटोज को फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं। यूजर इस अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। यूजर के रिएक्शन देख पता चल रहा है कि वह अभिनेत्री की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।  इसी क्रम में एक यूजर ने कमेंट किया, 'पता नहीं कब मौका मिलेगा ये सब देखने का।' 

विज्ञापन

Bhojpuri: Rani Chatterjee shared pictures of her haldi function fans got confused after seeing the photo
रानी चटर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम

वर्कफ्रंट की बात करें तो रानी चटर्जी इन दिनों अपनी कई फिल्मों की शूटिंग में बिजी चल रही हैं। बीतो दिनों अभिनेत्री ने अपनी फिल्म 'भाभी मां फिल्म की शूटिंग पूरी की है। इसके अलावा रानी जल्द ही 'मेरा पति मेरा देवता है' फिल्म में भी नजर आएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed