फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bhojpuri: Namrita Malla shares a video wishing country men a very happy 75th independence day

Bhojpuri: नम्रता मल्ला पर चढ़ा स्वतंत्रता दिवस का रंग, बोल्डनेस छोड़ तिरंगे के साथ शुभकामनाएं देती आईं नजर

Mon, 15 Aug 2022 07:25 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 15 Aug 2022 07:25 PM IST
सार

भोजपुरी इंडस्ट्री की बोल्ड अदाकारा नम्रता मल्ला, भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर देश के रंग में रंगी नजर आ रही हैं।

विज्ञापन
Bhojpuri: Namrita Malla shares a video wishing country men a very happy 75th independence day
नम्रता मल्ला - फोटो : social media

विस्तार

पूरे देश में इस समय भारत की आजादी का अमृत महोत्सव का आनंद ले रहा है। हर तरफ लोगों में आजादी के दिन के लिए जोश दिख रहा है। बॉलीवुड से लेकर साउथ तक के कलाकारों के ऊपर भी स्वतंत्रता दिवस का खुमार चढ़ा हुआ है। जहां सिनेमा जगत की ये दोनों इंडस्ट्रियां आजादी के अमृत महोत्सव में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही हैं, वहीं भोजपुरी इंडस्ट्री भी इनसे पीछे नहीं है। भोजपुरी इंडस्ट्री की सुपर हॉट अभिनेत्री नम्रता मल्ला भी देश के इस उत्सव भरे दिन पर देश के रंग में रंगी नजर आई। हाल ही में अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर स्वतंत्रता दिवस मनाने और देशवासियों को इसकी शुभकामनाएं देने एक वीडियो साझा किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है।  

विज्ञापन

हमेशा सोशल मीडिया पर अपनी सिजलिंग तस्वीरों के कारण छाई रहने वाली नम्रता ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में नम्रता देसी लुक में आलिया की फिल्म 'राजी' के गाने 'ऐ वतन' पर देश का झंडा पकड़कर डांस करती दिखाई दे रही हैं। वीडियो देख साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि नम्रता का यह वीडियो किसी स्टेज शो के दौरान का है। स्टेज के पीछे बैकड्रॉप पर भी तिरंगा बना दिख रहा है। वीडियो को साझा करते हुए नम्रता ने लिखा, 'स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं..जय हिंद।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो में डीप नेक ब्लाउज के साथ लहंगा पहने नम्रता अपने फैंस को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दे रही हैं। वीडियो में अभिनेत्री कहती हैं, 'नमस्ते! आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। विश यू अ वेरी-वेरी हैप्पी इंडिपेंडेंस डे।'  नम्रता ने बड़े-बड़े झुमके, माथा पट्टी, गले में चोकर और हाथों में चूड़ियां पहन अपना लुक कंप्लीट किया। उनके इस वीडियो पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं।      

View this post on Instagram

A post shared by Zai Fashion (Dance Costume) (@zaifashion)

विज्ञापन

नम्रता के हर वीडियो की तरह ही इसपर भी फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। कोई उन्हें खूबसूरत बता रहा है, तो कोई अपनी पसंदीदा अभिनेत्री को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दे रहा है। एक फैन ने लिखा, 'जय हिंद।' दूसरे ने लिखा, 'नाइस लव।' वहीं एक अन्य ने लिखा, 'धन्यवाद और आपको भी शुभकामनाएं।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed